युक्तियुक्त करण से ग्रामीण शिक्षा में आया सकारात्मक बदलाव

Updated on 02-08-2025 12:04 PM

कोरबा। राज्य शासन की युक्तियुक्तकरण योजना के तहत अब ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी विषय विशेषज्ञ शिक्षक मिलने लगे हैं। इसी क्रम में  कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के वनांचल क्षेत्र मांचाडोली  स्थित  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जीव विज्ञान विषय की शिक्षिका श्रीमती राजमणि टोप्पो की पदस्थापना की गई है।

विद्यालय में लंबे समय से जीव विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषय की विशेषज्ञ शिक्षक की कमी महसूस की जा रही थी। पहले विज्ञान के अन्य शिक्षक ही यह विषय पढ़ाते थे, जिससे बच्चों को विषय की जटिल अवधारणाओं, संरचनात्मक चित्रों, जैविक क्रियाओं, हार्मोन, कोशिका-विज्ञान आदि को समझने में कठिनाई होती थी। विद्यालय में अब शिक्षिका राजमणि टोप्पो के आगमन से विद्यार्थियों को जीव विज्ञान विषय की बारीकियों को समझना सरल हो गया है।  शिक्षिका ने कक्षा में चार्ट, मॉडल और उदाहरणों के माध्यम से जटिल विषयों को इस तरह से समझाना शुरू किया कि अब विद्यार्थी न सिर्फ रुचि लेने लगे हैं, बल्कि हर दिन कुछ नया जानने की जिज्ञासा भी उनमें बढ़ रही है।

12वीं  जीव विज्ञान के छात्र दीक्षांत दास मानिकपुरी ने कहा मैडम के आने से जीव विज्ञान विषय आसान हो गया है। पहले हम कोशिका, डीएनए, आरएनए, हार्मोन जैसे शब्दों के अर्थ को समझने में उलझे रहते थे। अब शरीर की बनावट, शारीरिक अंगों के क्रियाकलाप को बेहतर समझ पा रहे है। पादप, जंतु और  सूक्ष्म जीवों के सरंचनाओं की समझ बढ़ी है। अब हम उन्हें समझने की कोशिश करते हैं। विषय विशेषज्ञ शिक्षिका के आने से कक्षा की सोच  बदल गई है। अब हम सभी डॉक्टर, वैज्ञानिक बनने के लिए प्रोत्साहित हो रहे है।

इसी प्रकार छात्रा नंदनी यादव  बताती हैं की पहले हमें जीव विज्ञान विषय की विविधताओं को समझने में बहुत दिक्कत होती थी, लेकिन अब राजमणि मैडम हर टॉपिक को इतने सरल तरीके से समझाती हैं कि हमें रुचि आने लगा है। अब चित्र बनाना, समझना और याद रखना आसान हो गया है।  छात्रा यास्मीन खातून ने मुस्कराते हुए कहा मैडम हमें हमेशा प्रेरित करती हैं कि हम प्रश्न पूछें। पहले हम चुप रहते थे, अब हम खुद से पढ़ते हैं और प्रश्न करते हैं। शिक्षिका के आने से पढ़ाई में अधिक रुचि बढ़ी है।

शिक्षिका सुश्री राजमणि टोप्पो ने बताया  बच्चों में सीखने की इच्छा बहुत है, बस उन्हें सही दिशा और सरल भाषा में समझ की जरूरत होती है। मैंने प्रयास किया कि हर टॉपिक को रोजमर्रा की चीजों से जोड़कर समझाया जाए। बच्चों का आत्मविश्वास देखकर मुझे भी बहुत संतोष हो रहा है।

विद्यालय के प्राचार्य   के. आर. भारद्वाज ने कहा कि विषय विशेषज्ञ शिक्षिका की नियुक्ति से विद्यार्थियों की न केवल पढ़ाई में रुचि बढ़ी है, बल्कि परीक्षा परिणामों में भी सुधार आने की उम्मीद है। अब बच्चे जीव विज्ञान को सिर्फ एक विषय नहीं, बल्कि  समझने और सोचने का माध्यम मानने लगे है। शासन की यह पहल मांचाडोली और आसपास के गांवों के बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए एक नई रौशनी लेकर आया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम पंचायत डोमनापारा के आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह 2026 के तहत ‘आंगन…
 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत रायगढ़ के स्कूल प्रांगण जुर्डा में ब्लॉक स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों…
 05 October 2026
रायपुर । शासकीय योजनाओं का लाभ परिवार की जरूरतों के साथ भविष्य की तैयारी में भी उपयोगी साबित हो रहा है। रायगढ़ जिले के खरसिया के वार्ड क्रमांक 14, गंज…
 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित शिविर हितग्राहियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आया। कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड के ग्राम अड़ेगा की रहने वाली माधुरी सिदार के…
 05 October 2026
महासमुंद में 36 आयुष संस्थानों से मिल रही निःशुल्क ओपीडी, दवा और परामर्श की सुविधा; हर गुरुवार 60$ बुजुर्गों के लिए ‘सियान जतन क्लिनिक’रायपुर । महासमुंद जिले में आयुष चिकित्सा…
 05 October 2026
सिंचाई की सुविधा ने बदली खेती की तस्वीर, धान के साथ गेहूं, सरसों, उड़द और मूंगफली की कर रहे खेती; सालाना करीब एक लाख रुपये की आमदनीरायपुर ।कभी सिंचाई के…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
Advt.