युक्तियुक्तकरण : जिले के 14 प्राथमिक और 15 पूर्व माध्यमिक शिक्षकविहीन स्कूलों में पदस्थ किये गए शिक्षक

Updated on 10-09-2025 05:18 PM

नारायणपुर। राज्य शासन के दिशा निर्देशों के तहत नारायणपुर जिले में अतिशेष शिक्षको के काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इस प्रक्रिया के पूरा होने के साथ ही जिले के दुर्गम एवं पहुंचविहीन क्षेत्रों में शिक्षकविहीन और एकल शिक्षकीय विद्यालयों को नए शिक्षक मिल गए, वहीं इन क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों को भी गुणवत्तायुक्त शिक्षा की गारण्टी सुनिश्चित हो गई है। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशन में जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई काउंसिलिंग प्रक्रिया के पश्चात् नारायणपुर और ओरछा विकासखण्ड के दुर्गम क्षेत्रों के अनेक विद्यालयों के बच्चों को सीधा लाभ मिल रहा है।

जिले के 15 शिक्षकविहीन विद्यालय शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मुरूमवाड़ा, प्राथमिक शाला जड्डा, धोबिनपारा, हिरंगई, ईकरभट्टी, तोयामेटा, गट्टाकाल, कस्तुरमेटा, मोहनार, गुमियाबेड़ा, ताड़ोबेड़ा, नेलांगुर, पुसालामा और पदमेटा जैसे दूरस्थ क्षेत्र के विद्यालयों में अब पर्याप्त शिक्षक युक्तियुक्तकरण से पदस्थ किया गया है। शासन के दिशा निर्देशों के तहत जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग द्वारा अतिशेष शिक्षको की काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। लगातार दो दिनों तक चले इस प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ अतिशेष शिक्षकों को शिक्षकविहीन विद्यालय और शिक्षकों की कमी वाले स्कूलों में पदस्थ किया गया है। 

सर्वप्रथम माध्यमिक शाला में अतिशेष प्रधानपाठकों और सहायक शिक्षको की काउंसलिंग 03 जून को की गई। जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल ने जानकारी दी है कि नारायणपुर जिले में 132 शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण किया गया है। हायर सेकेंडरी स्कूल में व्याख्याता 01, पूर्व माध्यमिक शाला में शिक्षक 49, प्राथमिक शाला में प्रधान पाठक 10, प्राथमिक शाला में 72 सहायक शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण किया गया है। जिले में 14 प्राथमिक शाला शिक्षक विहीन थे, जिसमें शिक्षकों का नई पदस्थापना की गई है। प्राथमिक शाला एकल शिक्षक 108 और माध्यमिक शाला एकल शिक्षक 05 में भी शिक्षकों की नई पदस्थापना करने से शिक्षकों की कमी वाले स्कूलों में अब पर्याप्त शिक्षक पदस्थ किया गया है। उच्च प्राथमिक शाला जबगुण्डा, थुलथुली, रोहताड़, गोमागाल, कोंगे, आदेर, तोयनार, रेकावाया, लंका, जाटलूर, काकावाड़ा, छोटेटोण्डाबेड़ा, दुटाखार, पुंगारपाल, गारपा, पुसवालपारा, हितवाड़ा, कोडोनार, कन्या आश्रम शाला डुंगा, नेलांगुर, बालक आश्रम टाहकावाड़ा, प्राथमिक शाला आलवाड़ा, घोट और मरकाबेड़ा में शिक्षकों की कमी को युक्तियुक्तकरण के तहत् शिक्षकों की पदस्थापना की गई है। नए शिक्षा सत्र 2025 से जिले के सभी स्कूलों में शिक्षकों की पूर्ति के साथ स्कूल प्रारंभ हो गया है।

शिक्षकों और पालकों को मिलेगी बड़ी राहत  : 

अतिशेष शिक्षको के युक्ति युक्तकरण का लाभ दूरस्थ क्षेत्र के विद्यार्थियों को मिलने के साथ ही अनेक शिक्षकों के लिए भी लाभदायक साबित होगा। कुछ विद्यालय में शिक्षक नहीं होने से आसपास के किसी विद्यालय के शिक्षक को संलग्न कर अध्यापन के लिए भेजा जाता था। उनके ऊपर अधिक संख्या में मौजूद बच्चों को पढ़ाने की पूरी जिम्मेदारी के साथ ही अन्य कार्यों की जिम्मेदारी भी रहती थी। शिक्षक नहीं होने या कम शिक्षक होने से बच्चों के पालक भी परेशान होते थे। अब शिक्षको और पालकों को इसका लाभ मिलेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
जशपुरनगर।निर्धारित दर से अधिक कीमत पर यूरिया का विक्रय किए जाने की शिकायत पर कृषि विभाग पत्थलगांव की टीम ने पत्थलगांव विकासखंड के अन्नपूर्णा खाद भंडार का निरीक्षण एवं सत्यापन…
 10 August 2026
सूरजपुर।  विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर द्वारा आदिवासी आवासीय कन्या परिसर विद्यालय, चंपक नगर सूरजपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रधान…
 10 August 2026
जशपुरनगर। भारत सरकार के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ राज्य में बाढ़ आपदा प्रबंधन एवं पूर्व तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण कॉन्फ्रेंस का आयोजन…
 10 August 2026
सूरजपुर।  पीएमश्री शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जयनगर में विगत दिवस बैगलेस डे के अवसर पर विशेष स्वच्छता अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज…
 10 August 2026
सुकमा। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने जिले के ग्रामीण अंचलों में जरूरतमंद परिवारों के जीवन में स्थायी बदलाव की नई इबारत लिखी है। ग्राम पंचायत बोकड़ाओडर, जनपद पंचायत छिंदगढ़ निवासी श्रीमती…
 10 August 2026
सुकमा। शिक्षण संचालनालय एवं एससीईआरटी रायपुर के निर्देशानुसार शैक्षणिक कैलेंडर 2026 के तहत शासकीय कन्या शिक्षा परिसर, सुकमा में आयोजित बेगलेस डे छात्राओं के लिए ज्ञान, संस्कृति और रचनात्मकता का अनूठा…
 10 August 2026
सुकमा। कलेक्टर  अमित कुमार के निर्देशन एवं सीएमएचओ डॉ. आरके सिंह मार्गदर्शन में पर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच…
 10 August 2026
एमसीबी।भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय, रायपुर (PIB) द्वारा “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान” के अंतर्गत वार्तालाप कार्यक्रम का आयोजन होटल हसदेव इन, मनेन्द्रगढ़ में किया गया। कार्यक्रम…
 10 August 2026
अम्बिकापुर।  कलेक्टर  अजीत वसंत ने रविवार को विकासखण्ड उदयपुर का दौरा किया। उन्होंने मलेरिया प्रभावित क्षेत्र मतरिंगा पहुंचकर मौके पर स्थिति का जायजा लिया। क्षेत्र में जांच के दौरान वर्तमान में…
Advt.