राऊ विधायक जीतू पटवारी कर रहे झूठ का प्रचार, मधु वर्मा कर रहे उनसे ज्यादा काम

Updated on 19-06-2023 06:50 PM

इंदौर। राऊ में कांग्रेस के विधायक जीतू पटवारी झूठ का प्रचार कर रहे हैं। वे क्षेत्र में सक्रिय नहीं हैं, लेकिन हमारे प्रत्याशी मधु वर्मा चुनाव हारकर भी राऊ क्षेत्र में उनसे पटवारी से ज्यादा विकास के कार्य कर रहे हैं। क्षेत्र की जनता को शासन की योजनाओं का लाभ दिलवा रहे हैं। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक जीतू जिराती ने राऊ विधानसभा क्षेत्र में रविवार को आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में यह बात कही।

सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि सत्ता प्राप्त करना हमारा लक्ष्य नहीं है। हमारा लक्ष्य गरीब, दीन-दुखियों की सेवा करना है। उनका जीवन स्तर ऊंचा उठाने का है, इसलिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश की शिवराज सरकार लोगों का जीवन बदलने के संकल्प को लेकर कार्य कर रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में हमारे देश की सीमा सुरक्षित हुई है।

वर्ष 2014 के पहले सियाचिन में हमारे सैनिक माइनस 45 डिग्री तापमान में कैसे देश की रक्षा करते हैं, इसकी चिंता किसी सरकार ने नहीं की। जब मोदी जी प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने सेना की मजबूती के लिए कदम उठाए। सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि 2014 के पहले देश में ऐसी सरकार थी, जिसके कार्यकाल में रोज नए घोटाले होते थे। आज मोदीजी के नेतृत्व में हमारा देश रक्षा के मामले में आत्मनिर्भर हुआ है।

सम्मेलन में भाजपा नेता मधु वर्मा, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री रवि रावलिया आदि ने संबाेधित किया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा, बबलू शर्मा, कैलाश चौधरी, महेंद्र ठाकुर, नारायण पटेल, रामविलास पटेल, हेमचंद मित्तल, दिनेश मल्हार, प्रमोद टंडन, दीपक राजपूत, अनिता व्यास सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
भोपाल, बरकतउल्ला बरकतउल्ला (बीयू) की लेटलतीफी का असर अब विद्यार्थियों के फोर्थ ईयर के विकल्प पर पड़ रहा है। विश्वविद्यालय अब तक बीए और बीएससी थर्ड ईयर का रिजल्ट घोषित नहीं…
 10 August 2026
भोपाल, विश्व आदिवासी दिवस पर रविवार को दशहरा मैदान में मप्र आदिवासी विकास परिषद ने आदिवासी सम्मेलन आयोजित किया। परिषद के अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि वे…
 10 August 2026
भोपाल/ग्वालियर, राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी में जारी अवैध रेत खनन पर नकेल कसने के लिए वन विभाग बड़ा एक्शन प्लान लागू करने जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद मुरैना…
 10 August 2026
भोपाल, भोपाल और उसके 50 किलोमीटर के दायरे में औद्योगिक नक्शा तेजी से बदल रहा है। बीएचईएल और भारी इंजीनियरिंग पर केंद्रित रहे इस क्षेत्र में अब सेक्टर-वाइज इंडस्ट्रियल क्लस्टर आकार…
 10 August 2026
भोपाल, भोपाल मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट पर काम कर रही दोनों टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) अब तक 260 मीटर सुरंग बना चुकी है। भोपाल रेलवे स्टेशन और नादरा बस स्टैंड के…
 10 August 2026
भोपाल, संस्कृत विषय के प्रति विद्यार्थियों में घटते रुझान में तेजी लाने और संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने राज्य सरकार हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को…
 10 August 2026
भोपाल, एक पिता ने जिंदगीभर मेहनत कर अपने चार बच्चों को पाला। जो कुछ कमाया, उनके बीच बांट दिया। जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर उसी पिता को अपनों से दूर वृद्धाश्रम…
 10 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में आने वाले वित्तीय वर्ष के बजट की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वित्त विभाग ने सभी विभागों को अनुसूचित जनजाति के लिए 23 प्रतिशत और अनुसूचित…
 10 August 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने 233 नए डेंटल सर्जन की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी…
Advt.