राउत बोले- शिंदे ने CM हाउस में काला जादू किया:इसलिए फडणवीस वहां शिफ्ट नहीं हुए

Updated on 05-02-2025 12:38 PM

शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने मंगलवार को दावा किया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अब तक CM हाउस 'वर्षा' बंगले में शिफ्ट नहीं हुए हैं, क्योंकि उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने वहां काला जादू कराया है।

राउत ने आरोप लगाया कि गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में एक भैंस की बलि दी गई थी, और उसके सींग बंगले के लॉन में गाड़ दिए थे, ताकि कोई और मुख्यमंत्री न बने। यही वजह है कि फडणवीस कई महीनों से मुख्यमंत्री होने के बावजूद वहां जाने से बच रहे हैं।

राउत के दावों पर फडणवीस ने कहा, मैं वर्षा बंगले में तभी शिफ्ट करूंगा जब एकनाथ शिंदे उसे खाली करेंगे। फिलहाल वहां कुछ छोटे-मोटे मरम्मत के काम भी चल रहे हैं। इसके अलावा, मेरी बेटी ने अपनी 10वीं क्लास के बोर्ड एग्जाम के बाद शिफ्ट होने की इच्छा जताई है। यही वजह है कि मैं अभी तक वहां नहीं गया।

राउत बोले- वर्षा बंगले में ऐसा क्या हुआ कि फडणवीस वहां जाने में डर रहे

राउत ने कहा, ‘हम अंधविश्वास नहीं मानते, लेकिन बंगले के कर्मचारियों के बीच चर्चा है कि इन सींगों पर कुछ तंत्र-मंत्र किया गया है। कहा जा रहा है कि इन्हें इस इरादे से दफनाया गया कि कोई भी नया मुख्यमंत्री ज्यादा समय तक सत्ता में न टिक सके।’

राउत ने सवाल उठाया, वर्षा बंगले में ऐसा क्या हुआ कि फडणवीस वहां जाने से डर रहे हैं? सरकार द्वारा उन्हें जो आधिकारिक निवास दिया गया है, वहां जाने में देरी क्यों हो रही है? फडणवीस परिवार को वहां रहना चाहिए। अगर वे वहां सोने को तैयार नहीं हैं, तो जरूर कोई समस्या है। वे किस बात से डर रहे हैं? आखिर वहां ऐसा क्या हुआ?

इन दावों को लेकर उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि जो लोग ऐसे दावे कर रहे हैं, उन्हें ही इसका अनुभव होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.