रवीना टंडन ने रेखा के साथ ली सेल्फी तो एक्ट्रेस ने गालों पर किया किस, लोगों को याद आई पुरानी तकरार

Updated on 29-01-2023 07:05 PM
शनिवार की रात एक इवेंट में कई बॉलीवुड सितारों का मेला लगा। इस इवेंट में बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस रेखा और रवीना टंडन का शानदार अवतार देखने को मिला। रेड कारपेट पर दोनों एक दूसरे से बतियाती, हंसती खिलखिलाती और बातें करती नजर आईं। रेखा ने रवीना टंडन पर खूब प्यार बरसाया तो एक्ट्रेस ने तो रेखा के साथ जमकर सेल्फी भी ली। फिलहाल दोनों का ये क्यूट सा वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। दोनों ही काफी जम रहे हैं। इसकी एक वजह है रेखा काफी दिनों में किसी कार्यक्रम में नजर आईं। आइए आपको भी रेखा और रवीना का ये वीडियो दिखाते हैं।

रेखा (Rekha) जहां खूबसूरत साड़ी में कहर ढाती नजर आईं तो रवीना टंडन (Raveena Tondon) ब्लैक आउटफिट में दिखीं। रेखा के बालों में गजरा और खूबसूरत ज्वैलरी उनके लुक में चार चांद लगा रही थी। दोनों ने पपाराजी से भी खूब बात की तो रेखा-रवीना की बातें रेड कारपेट पर देख हर कोई हैरान रह गया। रवीना ने अपने फेवरेट एक्ट्रे्स रेखा के साथ सेल्फी भी ली। बता दें इस कार्यक्रम में इशिता राज, श्रेया सरन, भूमि पेडनेकर, नरगिस फाखरी, निमृत कौर समेत कई स्टार्स पहुंचे थे।
अक्षय कुमार, रेखा और रवीना टंडन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक समय था दोनों ही एक्ट्रेस का नाम अक्षय कुमार से जुड़ा था। कहा गया कि रेखा खुद से 13 साल छोटे एक्टर अक्षय संग इश्क फरमा रही हैं तो रवीना के साथ भी अक्षय का रिलेशनशिप रहा है। कहा जाता है कि दोनों एक्ट्रेस के बीच एक्टर को लेकर तनातनी भी बढ़ गई थी। मगर कभी रवीना और रेखा ने इन गॉसिप्स पर रिएक्ट नहीं किया। ऐसे में जब दोनों एक्ट्रेस इस तरह साथ नजर आईं तो फैंस पूछने लगे कि अक्षय कुमार कहां है। वहीं कुछ ने तो और भी अजीबोगरीब कमेंट्स किए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.