रवीना टंडन की बेटी इस फिल्म से करने जा रही हैं डेब्यू, अजय देवगन के भतीजे अमन की बनेंगी हीरोइन

Updated on 20-01-2023 09:14 PM
बॉलीवुड की 'टिप टिप गर्ल' रवीना टंडन की बेटी फिल्मों में डेब्यू के लिए पूरी तरह से तैयार दिख रही हैं। डायरेक्टर अभिषेक कपूर की अगली अपकमिंग एक्शन एडवेंचर फिल्म इसी वजह से इस वक्त खूब चर्चा में है। रवीना टंडन की बेटी राशा अभिषेक कपूर की इसी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं और इस फिल्म से अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन की भी बॉलीवुड एंट्री हो रही है। इस फिल्म में 'दृश्यम 2' एक्टर अजय देवगन भी नजर आनावाले हैं। फिल्म में लीड रोल में नजर आनेवाली हैं राशा।

रवीना टंडन की बेटी राशा फिल्मों में करने जा रही हैं डेब्यू!

सूत्रों के मुताबिक, 'चंडीगढ़ करे आशिकी' के बाद फिल्ममेकर अभिषेक कपूर ने रवीना टंडन की बेटी (Raveena Tandon Daugheer) राशा को अपनी इस नई फिल्म के लिए साइन कर लिया है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग इसी साल गर्मी में शुरू होगी।

अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन होंगे लीड हीरो

फिल्म की कहानी कैसी होगी इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। कहा जा रहा है कि अभिषेक बॉलीवुड के दो बड़े स्टार किड्स Rasha Tandon और अमन देवगन को अपनी इसी फिल्म से लॉन्च करने जा रहे हैं। कहा यह भी जा रहा है कि अजय देवगन कुछ ऐसे अवतार में दिखेंगे, जैसा इससे पहले कभी पर्दे पर नहीं दिखे। अब हर किसी की निगाहें राशा पर टिकी हैं, जिसके बॉलीवुड डेब्यू को रवीना के फैन्स लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।

इस साल की मोस्ट अवेटेड लॉन्चिंग

अमन देवगन और राशा की इस नई और खूबसूरत जोड़ी को इस साल की मोस्ट अवेटेड लॉन्चिंग बताई जा रही है। याद दिला दें कि अभिषेक कपूर ने अपनी फिल्म 'केदारनाथ' से सारा अली खान को बॉलीवुड में लॉन्च किया था।

अभिषेक कपूर ने कई बड़े सितारों के साथ किया है काम

इंडस्ट्री के एक अंदर के लोगों का कहना है, 'पिछले 15 वर्षों में गट्टू (अभिषेक कपूर) का भारतीय सिनेमा में योगदान सराहनीय है। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत, फरहान अख्तर, राजकुमार राव, सारा अली खान और कई अन्य लोगों को पहचाना और लॉन्च किया है।' ऐसे में अब फैन्स को उम्मीद है कि रवीना की लाडली बिटिया राशा की शुरुआत काफी दमदार होनेवाली है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.