रवीना टंडन की बेटी राशा और अमन देवगन का दूसरा गाना 'अजीब ओ गरीब' आउट, सुनकर बोले फैन्स- छा गए अरिजीत सिंह
Updated on
10-01-2025 04:43 PM
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने हाल में अपनी डेब्यू फिल्म के पहले सॉन्ग 'ऊई अम्मा' से सबका दिल जीत लिया। अब इसी फिल्म का दूसरा गाना 'अजीब ओ गरीब' रिलीज हुआ है। राशा और अजय देवगन की भतीजे अमन देवगन का ये गाना भी जबरदस्त हिट होता नजर आ रहा है। इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री जबरदस्त है। जहां राशा के अंदाज ने दिल जीत लिया है, वहीं अमन के क्यूट एक्ट की जमकर तारीफ हो रही है।
इधर फिल्म 'आजाद' का ये गाना रिलीज हुआ और उधर सोशल मीडिया पर तहलका मच रहा है। लोग इस गाने की तारीफें करते नहीं थक रहे। लोग केवल राशा और अमन की केमिस्ट्री की ही तारीफ नहीं कर रहे बल्कि इस गाने में जिस खूबसूरती से रेट्रो वाला लुक दिया गया है उसे देखकर भी वो दीवाने हो रहे हैं। वहीं काफी लोग तो बस अरिजीत की आवाज के ही मुरीज हुए जा रहे हैं।
लोगों ने कहा- राशा और अमन के साथ अरिजीत का शानदार कॉम्बिनेशन है ये
एक ने कहा- उफ्फ!!! रेट्रो वाली मेलोडी, क्या फील है गाने में, अरिजीत है तो बात ही अलग है। एक और ने कहा- अरिजीत की आवाज में रेट्रो टच, लाजवाब है। वहीं काफी लोगों ने राशा और अमन की खूबसूरत जोड़ी की तारीफ की है और कहा है- कास्ट करने वाले की दात देनी होगी। लोगों ने यहां तक कह दिया है कि ये इस साल का बेस्ट सॉन्ग है।अरिजीत सिंह और हंसिका पारीक ने गाया है इसे
बता दें कि इस खूबसूरत गाने 'अजीब ओ गरीब' को आवाज दी है अरिजीत सिंह और हंसिका पारीक ने। वहीं अमिताभ भट्टाचार्य ने इस गाने के बोल लिखे हैं।
राशा का 'ऊई अम्मा' गाना खूब सुर्खियों में है
इससे पहले इस फिल्म का एक और गाना 'ऊई अम्मा' रिलीज हुआ, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। इस गाने में राशा थडानी के जलवा देख लोग दीवाने हो गए हैं और लगातार इसके बाद से उनकी चर्चा हो रही है। ये फिल्म 'आजाद' 17 जनवरी, 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
यामी गौतम की अगली फिल्म 'नई नवेली' का गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। म्यूजिक कंपोजर जीवी. प्रकाश कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर…
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार को जहां सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की नई रिलीज 'द वन' की सुस्त शुरुआत हुई है, वहीं 'हनुमान अंश' ने 50वें दिन भी अपना…
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…