सन ऑफ सरदार 2 में साथ दिखेंगे रवि किशन-संजय दत्त

Updated on 02-09-2024 03:12 PM

अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ पहले पार्ट से कनेक्टेड नहीं है। इस पार्ट में पूरी तरह एक अलग कहानी देखने को मिलेगी। फिल्म से जुड़े करीबी सूत्रों ने इसका खुलासा किया है।

सूत्र के मुताबिक, यह एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है। इसमें बिहार और पंजाब के डॉन के बीच गैंगवॉर का प्लॉट है। बिहारी डॉन के रोल में रवि किशन और संजय मिश्रा हैं।

सूत्र ने कहा- संजय दत्त अभी भी फिल्म का हिस्सा, रवि किशन भी दिखेंगे
सूत्र ने यह भी खुलासा किया है कि संजय दत्त को पहले जिस रोल में कास्ट किया गया था, वो किरदार अब रवि किशन करेंगे। दरअसल यूके का वीजा न मिलने पर संजय बाहर जाकर शूट नहीं कर सकते थे। हालांकि संजय दत्त अभी भी किसी विलेन के रोल में ही हैं, जिसकी शूटिंग उन्होंने पंजाब में की है।

वहीं जिस रोल के लिए पहले रवि किशन को कास्ट किया गया था, उसके लिए बाद में विजय राज को चुना गया था। हालांकि जब विजय राज भी इस फिल्म से हट गए तो उनका रोल संजय मिश्रा को दे दिया गया।

फिल्म में संजय मिश्रा का किरदार दिलचस्प होने वाला है। मिली जानकारी के मुताबिक, संजय मिश्रा वाला किरदार भी ठेठ बिहारी है, जो पहले पंजाब और फिर इंग्लैंड जाकर डॉन बना है।

फिल्म के अहम हिस्से की शूटिंग हो चुकी है
लंदन बेस्ड एक सूत्र ने भी कहा- संजय दत्त शुरू से ही फिल्म का हिस्सा थे। उनकी फिल्म छोड़ने की बात सिर्फ अफवाह थी। दरअसल, तकनीकी वजहों के चलते उन्हें इंग्लैंड जाने की वीजा नहीं मिल सका। इस कारण वे अजय देवगन के साथ पहला शेड्यूल शूट एडिनबर्ग में नहीं कर सके। ऐसे में उस किरदार को रवि किशन ने अजय के साथ शूट किया।

इस तरह क्रिएटिव टीम ने किरदारों और कलाकारों की अदला बदली कर डैमेज को कंट्रोल किया। टीम ने एडिनबर्ग और ग्लासगो में 40 दिन रहकर फिल्म के सबसे अहम हिस्सों को शूट कर लिया है। यूके में शूटिंग के बाद 6 सितंबर से मुंबई में टीम 2 हफ्ते और शूट करेगी।

मुंबई में उन्हीं सीन्स की शूटिंग होनी है जो एडिनबर्ग और ग्लासगो में नहीं हो पाई थी। दरअसल कई फेस्टिवल्स के चलते लंदन और आसपास की जगहों पर होटल्स में बुकिंग कई गुना ज्यादा कीमतों पर हो रही थी। इस कारण फिल्म का बजट भी प्रभावित हो रहा था। इसी के चलते मेकर्स ने मुंबई में ही शूट करना बेहतर समझा।

फिल्म में लीड एक्ट्रेस रोल में मृणाल ठाकुर दिखेंगी
फिल्म में शरद सक्सेना को भी कास्ट किया गया है। वह रवि किशन के पिता के रोल में हैं। मृणाल ठाकुर मेन लीड हीरोइन हैं।

पार्ट वन में जहां सोनाक्षी सिन्हा संजय दत्त की बहन बनी थीं, वैसा यहां मृणाल ठाकुर के साथ नहीं है। वे संजय दत्त या रवि किशन में से किसी की बहन नहीं हैं। उनका इंडिपेंडेंट किरदार है, जो डांस ट्रूप चलाता है। इसी रिलेवेंसी में एडिनबर्ग में एक सॉन्ग भी शूट किया गया है। इस सॉन्ग को 100 डांसर्स के साथ शूट किया गया। गणेश आचार्य ने इसकी कोरियोग्राफी की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
 25 September 2026
सूरज पंचोली के लिए, दिशा सालियान केस के फिर से चर्चा में आने का मतलब है एक ऐसे नाम का वापस आना, जिससे वे सालों से दूर रहने की कोशिश…
 25 September 2026
रणबीर कपूर का लुक सामने आने के एक दिन बाद, भंसाली प्रोडक्शंस ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' से बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का पहला पोस्टर जारी…
 25 September 2026
तेलुगू सुपरस्‍टार नानी की 'द पैराडाइज' ने बॉक्‍स ऑफिस पर पहले ही दिन बंपर कमाई की है। यह जहां 42 साल के एक्‍टर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली…
 24 September 2026
साउथ सुपरस्टार धनुष की मच अवेटेड तमिल फिल्म 'OM' की रिलीज के लिए अब फैंस को थोड़ा और इंतजार करना होगा। 'OM' की रिलीज डेट अब आगे बढ़ा दी गई…
 24 September 2026
संजय लीला भंसाली की बनाई जा रही 'लव एंड वॉर' सच में उन सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है, जिसका दर्शकों द्वारा सबसे ज्यादार किया जा रहा है। इस…
 24 September 2026
इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2026 में भारत की दो एंट्रीज ने जगह बनाई है। मानव कौल और मोहम्मद जीशान अय्यूब स्टारर वेब सीरीज 'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' को ड्रामा सीरीज कैटेगरी…
Advt.