रविंद्र जडेजा ने ऐसा कर दिया, सब हाथ धोकर पड़ गए पीछे, मोहम्मद कैफ ने भी नहीं छोड़ा

Updated on 06-04-2024 01:01 PM
नई दिल्ली: रविंद्र जडेजा तीनों ही फॉर्मेट में भारत के नंबर एक ऑलराउंडर हैं। आईपीएल 2024 में वह चेन्नई सुपर किंग्स से खेल रहे हैं। आईपीएल के ठीक बाद टी20 वर्ल्ड कप होना है। जडेजा नंबर-6 या नंबर-7 पर फिनिशर की भूमिका में खेलते हैं। लेकिन आईपीएल में उनका प्रदर्शन टीम इंडिया के लिए खतरे की घंटी है। वह अंत में आकर फिनिशिंग टच नहीं दे पा रहे हैं और यह सीएसके के साथ ही भारत के लिए भी परेशानी की बात है।

जडेजा ने 60 गेंद मारा सिर्फ एक छक्का

आईपीएल 2024 में रविंद्र जडेजा ने 3 पारियों में बैटिंग की है। इस दौरान उन्होंने 60 गेंदों का सामना किया है। इन 60 गेंद पर वह सिर्फ एक ही छक्का मार पाए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में वह लगातार जूझ रहे थे। वह 14वें ओवर में क्रीज पर आए और अंत तक नाबाद रहे। इस दौरान 23 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 31 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स वाले मैच में भी फुलटॉस गेंद को भी जडेजा बाउंड्री के बाहर नहीं भेज पा रहे थे। अभी तक 3 पारियों में उन्होंने 140 की स्ट्राइक रेट से 84 रन बनाए हैं। इसमें 7 चौके औक एक छक्का शामिल है।

गेंदबाजी में जडेजा को सिर्फ एक विकेट

गेंदबाजी में भी रविंद्र जडेजा की स्थिति खराब ही है। बल्लेबाज इस सीजन उनके खिलाफ जमकर रन बना रहे हैं। 4 मैच में रविंद्र ने 14 ओवर डाले हैं। इस दौरान उन्हें सिर्फ एक ही विकेट मिला है। दिल्ली के खिलाफ उन्होंने पृथ्वी शॉ को आउट किया था। हैदराबाद में पिच स्पिन गेंदबाजों के अनुकूल थी। मोइन अली थीक्षाना ने चेन्नई के लिए विकेट लिए लेकिन 4 ओवर डालने के बाद भी जडेजा कोई सफलता हासिल नहीं कर पाए।

जडेजा को क्रीज पर रखना चाहते थे कमिंस?

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पैट कमिंस ने रविंद्र जडेजा के खिलाफ अपील वापस ले ली। इसके बाद कमिंस की तारीफ तो हो रही है लेकिन ये भी कहा जा रहा है कि कमिंस ने चतुराई भरा फैसला लिया। क्योंकि जडेजा क्रीज पर स्ट्रगल कर रहे थे। पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने इसे लेकर कमिंस से सवाल भी किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- जडेजा के खिलाफ ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड अपील वापस लेने पर पैट कमिंस से दो सवाल। क्या संघर्ष कर रहे जडेजा को क्रीज पर रहने देना और धोनी को अंदर रखना एक रणनीतिक फैसला था? अगर वर्ल्ड टी20 में विराट कोहली होते तो क्या वह भी ऐसा ही करते?

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.