तीसरे टेस्ट से भी बाहर हो सकते हैं रवींद्र जडेजा : इंजरी के कारण दूसरा मैच नहीं खेला

Updated on 03-02-2024 12:34 PM

इंजर्ड खिलाड़ियों से जूझ रही टीम इंडिया को तीसरे टेस्ट से पहले भी बड़ा झटका लग सकता है। लेफ्ट आर्म स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा राजकोट में होने वाले तीसरे टेस्ट से भी बाहर हो सकते हैं। इंजरी के कारण वह दूसरा टेस्ट नहीं खेल सके, उनकी जगह कुलदीप यादव को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया।

दूसरे टेस्ट में केएल राहुल भी नहीं खेल सके, वह भी इंजरी के कारण बाहर हैं। इनके अलावा विराट कोहली और मोहम्मद शमी भी सीरीज के लिए अवेलेबल नहीं हैं।

चौथे टेस्ट तक भी फिट होना मुश्किल
क्रिकबज की रिपोर्ट अनुसार, रवींद्र जडेजा को हैदराबाद टेस्ट में हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई। इस तरह की इंजरी को ठीक होने में 4 से 8 सप्ताह का समय लगता है। पहला टेस्ट 28 जनवरी को खत्म हुआ, ऐसे में उनका 15 फरवरी से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट तक फिट होना लगभग नामुमकिन है। इंजरी को देखते हुए वह पूरी सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं।

BCCI के सूत्रों ने बताया, 'जडेजा अगर 23 फरवरी से शुरू होने वाले चौथे टेस्ट तक भी फिट हो गए तो ये एक चमत्कार की तरह होगा।' ऐसे में उनका अपने घरेलू मैदान राजकोट में तीसरा टेस्ट खेलना तो पॉसिबल नहीं हैं। हालांकि BCCI ने अब तक उनके तीसरे टेस्ट से बाहर होनी की पुष्टि नहीं की है।

कोहली का खेलना भी कन्फर्म नहीं
शुरुआती 2 टेस्ट से बाहर हुए अनुभवी विराट कोहली को लेकर भी BCCI ने अब तक कोई जानकारी नहीं दी है। वह निजी कारणों से 2 टेस्ट नहीं खेल सके। उनका सीरीज के बाकी मुकाबलों में शामिल होना भी कन्फर्म नहीं है। BCCI ने भी अब तक तीसरे टेस्ट का स्क्वॉड जारी नहीं किया है।

राहुल हो सकते हैं जल्दी फिट
हैदराबाद टेस्ट में इंजरी के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर केएल राहुल के जल्दी फिट होने की संभावना है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह 15 फरवरी से पहले फिट हो जाएंगे। राहुल ने क्वाड्रिसेप्स में इंजरी की शिकायत की थी, 2022 में उन्होंने इसी जगह सर्जरी कराई थी।

राहुल की इंजरी को ध्यान में रखते हुए उन्हें BCCI ने बेंगलुरु की नेशनल क्रिकेट एकेडमी भेज दिया। यहीं रवींद्र जडेजा भी हैं। दूसरा टेस्ट 6 फरवरी तक चलेगा और तीसरा टेस्ट 15 फरवरी को शुरू होगा। 2 टेस्ट के बीच मिल रहे ज्यादा समय के कारण ही राहुल का तीसरे टेस्ट में खेलना संभव हो पाएगा। राहुल ने पहले टेस्ट की पहली पारी में 86 रन बनाए थे।

लंदन में हैं शमी
वनडे वर्ल्ड कप में टॉप विकेट टेकर रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एंकल इंजरी से जूझ रहे हैं। वह इस वक्त इंग्लैंड के लंदन में ही इलाज करा रहे हैं। उनकी सर्जरी कब होगी, इस बात की अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है।

शमी की इंजरी को लेकर एक बात तो कन्फर्म है कि वह सीरीज का एक भी मैच नहीं खेल सकेंगे। मार्च के आखिरी सप्ताह में शुरू होने वाले IPL तक भी उनके फिट होने की संभावनाएं कम हैं। ऐसे में टीम इंडिया अपने कई सीनियर खिलाड़ियों के बिना इंग्लैंड का सामना करने पर मजबूर है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.