रवींद्र जडेजा ने धोनी के साथ शेयर की फोटो:लिखा- अब दोबारा शुरुआत करेंगे

Updated on 16-11-2022 06:06 PM
IPL की सभी टीमों ने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट मंगलवार को सौंप दी। अब 23 दिसंबर को मिनी ऑक्सन होगा। चेन्नई सुपर किंग्स ने रविंद्र जडेजा को रिटेन किया है। इसके बाद जडेजा ने सोशल मीडिया पर धोनी के साथ फोटो शेयर की है। इस फोटो में वह धोनी के सामने झुकर उनका अभिवादन कर रहे हैं। जडेजा ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा है सब कुछ ठीक है। दोबारा से शुरू करेंगे। दरअसल, जडेजा को IPL 2022 शुरू होने से कुछ दिन पहले CSK की कप्तानी सौंपी गई थी। 8 मैचों के बाद उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी। धोनी को दोबारा से कप्तानी सौंप दी थी। इसके बाद उन्होंने IPLको बीच में ही छोड़कर लौट गए थे। उनके टीम मैनेजमेंट के साथ विवाद की खबरें आई थीं। बाद में उन्होंने इंजरी का हवाला दिया था। वहीं उन्होंने सोशल मीडिया से CSK से संबंधित सभी पोस्ट को डिलीट कर दिया था। जिसके बाद मीडिया में यह रिपोर्ट आई कि जडेजा CSK की मैनेजमेंट से नाराज हैं और वह अगले सीजन में CSK छोड़ सकते हैं।
जडेजा ने भी CSK को लेकर कुछ नहीं बोला था
IPL के बीच में CSK के साथ छोड़ने के बाद भी जडेजा ने खुलकर धोनी या टीम मैनेजमेंट को लेकर कुछ नहीं बोला था। जडेजा ने सीजन की समाप्ति होने के बाद भी अपनी चुप्पी साधे रखी थी। वहीं तमाम मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि जडेजा टीम से रिलीज होने वाले हैं। हालांकि, आखिरी वक्त उनके और टीम मैनेजमेंट के बीच चीजों में बदलाव आया। इसमें सबसे ज्यादा अहम रोल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने निभाया। दरअसल, धोनी जडेजा को भविष्य के कप्तान के रूप में देख रहे हैं। धोनी का इस साल आखिरी IPL हो सकता है। उन्होंने ही जडेजा को रिटेन करने के लिए टीम मैनेजमेंट को मनाया।
जडेजा सबसे ज्यादा कीमत पर हुए थे रिटेन
पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने रविंद्र जडेजा को महेंद सिंह धोनी से ज्यादा पैसों में रिटेन किया था। उन्होंने 16 करोड़ रुपये मिले थे, जबकि धोनी को 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। जडेजा 2012 से चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े थे। 0 सालों में उन्होंने टीम के साथ दो खिताब जीते।
8 मैचों में CSK की कप्तानी
जडेजा पिछले सीजन में CSK को बीच में छोड़ने से पहले उन्होंने 8 मैचों में टीम की कप्तानी की। जिसमें टीम को 6 में हार मिली थी और केवल दो मैचों में ही टीम को जीत मिली थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.