रविंद्र जडेजा के साथ बेईमानी अंपायर ने विवादित तरीके से दिया आउट, शतक से चूके

Updated on 27-01-2024 01:15 PM
हैदराबाद: भारतीय टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक बनाने से चूक गए हैं। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम जडेजा के पास टेस्ट करियर में चौथा शतक लगाने का मौका था। मैच के दूसरे दिन स्टंप के समय जडेजा 81 रन बनाकर नाबाद थे। तीसरे दिन के पहले सेशन में वह समझदारी से खेल रहे थे। लेकिन फिर अंपायर के विवादित फैसले की वजह से उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा।

बैट में लगी थी गेंद?

रविंद्र जडेजा के खिलाफ जो रूट की गेंद पर एलबीडबल्यू की अपील हुई। मैदानी अंपायर के आउट होने के बाद जडेजा ने तुरंत डीआरएस लिया। रिप्ले में गेंद एक ही समय पर बैट और पैड पर लगती दिख रही थी। थर्ड अंपायर ने कई बार रिप्ले देखा लेकिन साफ नहीं हो रहा था कि गेंद पहले बैट पर लगी है या पहले पैड पर। अंपायर ने इसे पहले पैड माना क्योंकि मैदानी अंपायर ने पैड माना था। और रविंद्र जडेजा को वापस लौटना पड़ा। गेंद का इम्पैक्ट के साथ ही विकेट हिटिंग भी अंपायर्स कॉल ही था।

87 रनों की पारी खेली

रविंद्र जडेजा 87 रनों की पारी खेलने के बाद आउट हुए। 180 गेंद की अपनी पारी में उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के मारे। उन्होंने अक्षर पटेल के साथ 8वें विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी बनाई। जडेजा के आउट होने के बाद भारतीय पारी में एक रन भी नहीं जुड़ पाया। अगले दोनों विकेट भी जल्दी जल्दी गिर गए और टीम 436 पर ऑलआउट हो गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.