रविंद्र जडेजा की इस गलती ने इंग्लैंड की खुशियों को गम में बदल दिया, बड़े नुकसान से बच गई टीम इंडिया

Updated on 25-07-2025 12:48 PM
मैनचेस्टर: चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन मेजबान इंग्लैंड ने टीम इंडिया के 358 रन के स्कोर के जवाब में जबरदस्त शुरुआत की है। इंग्लैंड के लिए पारी की शुरुआत करने वाले जैक क्राउली और बेन डकेट ने शानदार खेल दिखाया। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 166 रनों की साझेदारी हुई। पारी में पहले विकेट के लिए टीम इंडिया के गेंदबाजों को काफी संघर्ष करना पड़ा, लेकिन विकेट मिला भी तो एक गलती के कारण। इस गलती को करने वाले थे रविंद्र जडेजा

हालांकि, जडेजा की ये गलती टीम इंडिया को भारी भी पड़ सकती थी, लेकिन किस्मत ने साथ दिया और जैक क्राउली के रूप में पहला विकेट मिल गया। दरअसल रविंद्र जडेजा जब 32वां ओवर करने आए तो उन्होंने पहली पांच गेंद पर सिर्फ 3 खर्च किए थे। आखिरी गेंद पर क्राउली ने चौका बटोर लिया। ओवर को समाप्त कर जडेजा फील्डिंग के लिए जा ही रहे थे कि अंपायर ने नो बॉल की घोषणा कर दी। ऐसे में जडेजा ने फिर से गेंद को थाम लिया।
स्लिप में लपके गए जैक क्राउली
अपने ओवर की अतिरिक्त गेंद डालने आए जडेजा ने बड़ी ही खूबसूरती से गेंद को घुमाया, जिस पर क्राउली गच्चा खा गए। नतीजा ये हुआ कि गेंद उनके बैट का किनारा लेते हुए स्लिप में खड़े केएल राहुल के हाथों में चली गई। यहां पर राहुल की भी तारीफ बनती है क्योंकि उन्होंने लो ग्राउंड कैच को बहुच अच्छे से लपका, जिससे टीम इंडिया को पहली सफलता मिली। इस तरह जडेजा की गलती ने इंग्लैंड की खुशियों को गम में बदल दिया, क्योंकि क्राउली शतक के करीब पहुंच कर आउट थे।
आउट होने तक क्राउली ने कुल 113 गेंद का सामना किया था, जिसमें उन्होंने 13 चौके और 1 छक्के की मदद से 84 रन बनाए। इस तरह शतक नहीं पूरा कर पाने के कारण क्राउली काफी हताश हो गए। क्राउली के आउट होने के बाद बेन डकेट ने कुछ देर के लिए मोर्चा जरूर संभाला, लेकिन टीम इंडिया के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाली अंशुल कंबोज ने अपनी बाहर जाती हुई गेंद पर ध्रुव जुरेल के हाथों उन्हें कैच आउट कराया, जिससे इंग्लैंड को दूसरा झटका।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.