बंटवारे में पाकिस्तान से भारत आए परिवार का हो सकता है टिकट
पाकिस्तान को 14 अगस्त और भारत को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली थी। इस दौरान हुए बंटवारे के कारण करोड़ों लोग पाकिस्तान से भागकर भारत आ गए थे। संभावना है कि यह टिकट इनमें से ही किसी एक का हो सकता है। कुछ यूजर्स का मानना है कि इस टिकट को किसी अमीर परिवार ने खरीदा होगा। वहीं, कुछ यूजर्स ने कमेंट किया है कि उस समय के मुकाबले यह टिकट काफी महंगा है।
