बैंकिंग चार्जेज को लेकर सख्त हुआ आरबीआई, सभी बैंकों में होगा एक ही तरह का फॉर्मेट!

Updated on 12-12-2025 01:16 PM
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) बैंकिंग चार्जेज को लेकर सख्त हो गया है। आरबीआई बैंकों के साथ मिलकर एक ऐसा सिस्टम बनाने पर काम कर रहा है, जिसमें सभी तरह की फीस और सर्विस चार्ज का खुलासा एक ही फॉर्मेट में हो। ET की रिपोर्ट के मुताबिक, इसका मकसद छुपे हुए (Hidden) और दोहरे (Overlapping) चार्जेज को खत्म करना है। साथ ही बैंक अब लोन प्रोसेसिंग फीस का पूरा ब्योरा ग्राहकों को देने की तैयारी कर रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक RBI चाहता है कि ग्राहकों के लिए बैंकिंग सेवाओं के चार्ज बिल्कुल साफ और सीधे हों। गौरतलब है कि सरकार के दखल के बाद, ज्यादातर पब्लिक सेक्टर बैंकों ने इस साल की शुरुआत में ही मिनिमम बैलेंस न पर लगने वाला जुर्माना हटा दिया था। एक बैंक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, अभी इस बात पर चर्चा हो रही है कि क्या सभी बैंकों में सर्विस चार्ज बताने का एक ही स्टैंडर्ड तरीका हो सकता है। इसमें लोन प्रोसेसिंग फीस का पूरा ब्रेक-अप भी शामिल होगा।

आसान होंगे नियम

RBI ने बैंकों से यह भी कहा है कि वे उन सेवाओं की एक लिस्ट तैयार करें जो सभी ब्रांचों में भी एक जैसी मिल सकें। RBI को भेजे गए सवालों का जवाब अभी तक नहीं मिला है। एक दूसरे अधिकारी ने बताया कि बैंक पिछले महीने RBI द्वारा दिए गए सुझावों पर अंदरूनी तौर पर विचार कर रहे हैं। निजी और सरकारी बैंकों के बीच चर्चा के बाद वे अपनी राय देंगे। अधिकारी ने कहा, "यह विचार है कि बैंकों को अकाउंट के प्रकार के आधार पर सर्विस चार्ज तय करने की छूट होनी चाहिए। हम पर्सनल लोन सेगमेंट पर लागू होने वाले शुल्कों की लिस्ट को भी छोटा करेंगे।"हाल में RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने एमपीसी की बैठक के बाद कहा था कि केंद्रीय बैंक ग्राहक सेवा को प्राथमिकता दे रहा है और इसके लिए कई कदम उठाए हैं। पिछले अगस्त में वित्त मंत्रालय ने लोकसभा को बताया था कि ज्यादातर पब्लिक सेक्टर बैंक ने सामान्य बचत खातों के लिए मिनिमम बैलेंस चार्ज हटा दिए हैं। कुछ बैंकों ने अपने बोर्ड से मंजूर नीतियों के अनुसार इन्हें तर्कसंगत बनाया था। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा था, "यह शुल्क उनके व्यावसायिक रणनीति के तहत हटाए या तर्कसंगत बनाए गए हैं। इससे जमा राशि बढ़ने जैसे फायदे हो सकते हैं।"

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.