RBI की सख्ती आई काम, नहीं तो बैंकों को हो जाता काम तमाम...

Updated on 27-07-2023 02:06 PM
नई दिल्ली: दुनिया के कई देशों में रियल एस्टेट सेक्टर संकट की स्थिति से गुजर रहा है। कर्ज के भुगतान में डिफॉल्ट करने वाली कंपनियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ब्लूमबर्ग के एक एनालिसिस के मुताबिक दुनियाभर की कंपनियों पर 500 अरब डॉलर के अधिक का भारी-भरकम कर्ज है। इसमें रियल एस्टेट में सबसे ज्यादा 168.3 अरब डॉलर का स्ट्रेस्ड लोन है। इससे कई दशकों के नुकसान से उबर रहे क्रेडिट मार्केट्स में एक बार फिर चिंता के बादल उमड़ने लगे हैं। दुनियाभर में जब ब्याज दरें कम थीं तो कंपनियों ने जमकर कर्ज लिया। अब उनके लिए इसे चुकाना मुश्किल पड़ रहा है। इसकी वजह यह है कि दुनियाभर के सेंट्रल बैंकों ने हाल में ब्याज दरों में भारी बढ़ोतरी की है। महंगाई को देखते हुए हाल फिलहाल इसमें कटौती की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

मूडीज के मुताबिक दुनिया के कई देशों में बैंकों ने रियल एस्टेट सेक्टर को जमकर कर्ज दिया है। इसमें सिंगापुर सबसे आगे है। इस देश में बैंकों के कुल कर्ज में रियल एस्टेट और कंस्ट्रक्शन कंपनियों की हिस्सेदारी 25 परसेंट से अधिक है। इसी तरह हॉन्ग कॉन्ग के बैंकों के कुल कर्ज में रियल एस्टेट और कंस्ट्रक्शन कंपनियों की हिस्सेदारी 20 परसेंट से अधिक है। जापान में यह दस परसेंट से अधिक है। इसी तरह दक्षिण कोरिया और वियतनाम में यह पांच फीसदी से अधिक है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया, ताइवान, थाईलैंड और चीन का नंबर है। चीन में हाल में कई बड़ी रियल एस्टेट कंपनियां बर्बाद हो गई हैं। भारत में भी कई कंस्ट्रक्शन कंपनियां मुश्किल दौर से गुजर रही हैं और उनके कई प्रोजेक्ट्स अटके पड़े हैं।

आरबीआई ने बचा लिया

अगर भारत की बात करें तो भारत की बात करें तो पिछले 10 साल में भारतीय बैंकों को कुल एक्सपोजर में रियल एस्टेट का हिस्सा दो से 2.9 फीसदी रहा है। रियल एस्टेट में सीमित एक्सपोजर होने के कारण भारतीय बैंकों पर सबसे कम खतरा है। इसकी वजह यह है कि आरबीआई ने इस पर सख्त नियम बनाए हैं। इन नियमों के कारण बैंक रियल एस्टेट सेक्टर और कंस्ट्रक्शन कंपनियों को बेतहाशा लोन नहीं दे सकते हैं। इसी वजह से इनमें बैंकों का एक्सपोजर कम है और रियल एस्टेट सेक्टर के संकट के कारण उनपर कम खतरा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.