फिल साल्ट के नुकसान से आरसीबी को फायदा, इस वजह से प्लेऑफ खेल पाएगा इंग्लैंड का विकेटकीपर
Updated on
29-05-2025 01:16 PM
नई दिल्ली: इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड आईपीएल के लिए अपने खिलाड़ियों को एनओसी देने के मामले में काफी सख्त है। इंग्लैंड के खिलाड़ी ज्यादातर सीजन में प्लेऑफ के मुकाबले मिस कर जाते हैं। क्योंकि आईपीएल खत्म होने से पहले ही इंग्लैंड का इंटरनेशनल सीजन शुरू हो जाता है। फिल साल्ट पिछले आईपीएल सीजन में केकेआर के खिलाफ फाइनल समेत प्लेऑफ के मैच नहीं खेल पाए थे। जोस बटलर भी प्लेऑफ से पहले ही चले गए थे।
इस बार भी आ गया बोर्ड का बुलावा
इस बार इंग्लैंड के खिलाफ पूरे आईपीएल में हिस्सा ले पाते। 25 मई को आईपीएल का खिताबी मुकाबला हो जाना था। लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण लीग को रोकना पड़ गया। इसकी वजह से फाइनल 3 जून को होना है। आज यानी 29 मई से प्लेऑफ शुरू हो रहे हैं। इस स्थिति में इंग्लैंड के खिलाड़ियों को बुलावा आ गया है। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच आज से ही वनडे सीरीज शुरू हो रही है।
फिल साल्ट वनडे टीम से ड्रॉप
इंग्लैंड ने अपने सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट को वनडे टीम से ड्रॉप कर दिया है। चैंपियंस ट्रॉफी के 3 मैचों में उनके सिर्फ 30 रन थे। 33 वनडे के बाद साल्ट का औसत सिर्फ 31.87 का है। इसी वजह से वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में उन्हें जगह नहीं मिली। इससे आरसीबी को फायदा हो गया। वह प्लेऑफ में हिस्सा लेने के लिए उपलब्ध हैं। साल्ट अच्छी फॉर्म में भी हैं। 11 मैचों में 171 की स्ट्राइक रेट से 331 रन बना चुके हैं। इस सीजन वह विराट के बाद आरसीबी के सबसे सफल बल्लेबाज हैं।
बेंच पर रहे जैकब बेथेल चले गए
फिल साल्ट के चोटिल होने की वजह से जैकब बेथेल को कुछ मैचों में ओपनिंग करने का मौका मिला था। वह इंग्लैंड की वनडे टीम में हैं और इसी वजह से आईपीएल छोड़कर जाना पड़ा। हालांकि इससे आरसीबी को कोई नुकसान नहीं है। गुजरात टाइटंस के जोस बटलर भी प्लेऑफ के मैच नहीं खेल पाएंगे। इसके अलावा मुंबई इंडियंस के विल जैक्स भी वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने के लिए वापस जा चुके हैं।
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच में कप्तान शुभमन गिल चोट के बावजूद खेलते नजर आएंगे। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने पुष्टि कर दी है कि भारतीय…
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। तीन मैच की वनडे सीरीज से भारतीय टीम 2027…
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर 2026 को तिरुवनंतपुरम में खेले जाने वाले पहले वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी मैदान पर कदम…
साउथेम्प्टन: भारत के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने काउंटी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट निकाले और ससेक्स को हैंपशायर पर शानदार जीत दिलाई। उन्होंने पहली पारी में…
नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारत को शूटिंग में शनिवार को एक और पदक मिला। आशी चौकसे, तिलोत्तमा सेन और विदरसा विनोद की तिकड़ी ने भारत को सिल्वर मेडल दिलाया।…
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज रविवार, 27 सितंबर 2026 से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम…
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत के खिलाड़ियों ने अब तक कुल 3 गोल्ड मेडल, 11 सिल्वर मेडल और 13 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। टूर्नामेंट में शूटिंग, एथलेटिक्स, भारोत्तोलन,…