आरडीए की सरचार्ज राशि में छूट 31 मार्च तक

Updated on 19-03-2025 12:49 PM

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण की योजनाओं के आवंटिति अब सरचार्ज राशि में छूट का लाभ लेने लगे हैं। यही नहीं आवंटिती अपनी किस्तों की संपूर्ण राशि भी एक साथ जमा करने लगे हैं। इससे न सिर्फ वे लाभान्वित हो रहे है वरन अपनी बचत भी कर हहे हैं। प्राधिकरण संचालक मंडल के पूर्व निर्णय के अनुसार 31 मार्च 2025 तक पुरानी आवासीय योजनाओं में एकमुश्त बकाया का भुगतान करने पर 50 प्रतिशत और पुरानी योजनाओं के व्यावसायिक योजनाओं के सरचार्ज राशि में 30 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के आवासों में किस्तों के सरचार्ज पर 50 प्रतिशत तथा कौशल्या माता विहार व इन्द्रप्रस्थ रायपुरा के प्रधानमंत्री आवास योजना के जल राशि के सरचार्ज पर शतप्रतिशत छूट दी जा रही है।

आवास एवं पर्यावरण मंत्री  ओ.पी. चौधरी के निर्देश पर प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  कुन्दन कुमार ने बकाया के सरचार्ज राशि में छूट का लाभ देने के लिए विशेष वसूली कैंपों का आयोजन किया है। सोमवार को ट्रांसपोर्टनगर, मगंलवार को हीरापुर में कैम्प का आयोजन कर बकाया राशि का एकमुश्त भुगतान पर सरचार्ज राशि की छूट दी गई। बुधवार – गुरुवार को बोरियाखुर्द, शुक्रवार को रायपुरा और शनिवार को सरोना योजना में विशेष वसूली कैम्प प्रातः10 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा।

प्राधिकरण प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि आवंटिति वसूली कैम्प के अतिरिक्त रायपुर विकास प्राधिकरण के कार्यालय में भी आकर राशि का भुगतान कर सकते हैं। बकाया राशि में 31 मार्च 2025 के बाद सरचार्ज राशि में छूट नहीं दी जाएगी। 01 अप्रैल 2025 से ऐसे सभी प्रोजेक्ट्स जिसका निर्माण कार्य हुए 3 माह पूर्ण हो चुका होगा उन सभी प्रोजेक्ट्स में बकाया राशि पर सरचार्ज 18 प्रतिशत की दर  से लिया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.