गलती से इनवैलिडेट हुए आईटीआर की फिर से प्रोसेसिंग, ब्याज के साथ मिलेगा रिफंड

Updated on 29-07-2025 02:16 PM
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने इलेक्ट्रॉनिक तरीके से फाइल किए गए ऐसे इनकम टैक्स रिटर्न की प्रोसेसिंग के लिए समय सीमा बढ़ाने का फैसला किया है, जिन्हें CPC बेंगलुरु ने गलती से इनवैलिडेट कर दिया था। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टेक्स ने सोमवार को जारी एक सर्कुलर में यह जानकारी दी। सर्कुलर में कहा गया कि CBDT के ध्यान में यह बात आई है कि विभिन्न असेसमेंट इयर्स के लिए इलेक्ट्रॉनिक तरीके से फाइल किए गए ITR की प्रोसेसिंग में कई तकनीकी वजहों से इनवैलिडेशन जैसी गड़बड़ियां होने की शिकायतें CPC बेंगलुरु को मिली हैं।

इन रिटर्न्स की प्रोसेसिंग की टाइम लिमिट बीत चुकी है। ऐसी आखिर टाइम लिमिट असेसमेंट ईयर 2024-25 के लिए 31 दिसंबर 2024 थी। सर्कुलर में कहा गया कि बोर्ड ने इस पर विचार करते हुए तय टाइम फ्रेम में छूट देने का निर्णय किया। CBDT ने निर्देश दिया है कि 31 दिसंबर 2024 तक फाइल किए गए ऐसे रिटन्स को अब प्रोसेस किया जाएगा, जिनको CPC ने गलती से इनवैलिडेट कर दिया था।

किसे नहीं मिलेगा रिफंड

CBDT ने कहा कि ऐसे रिटर्न की प्रोसेसिंग के बारे में संबंधित असेसी को 31 मार्च 2026 तक सूचना दी जाएगी। लागू होने वाले ब्याज के साथ रिफंड जारी करने सहित सभी नियम इन मामलों में लागू होंगे। हालांकि जिन मामलों में PAN-आधार लिंकेज नहीं पाया गया है, उनमें कानून के तहत कोई टैक्स रिफंड नहीं किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.