ऋतिक रोशन की फिल्म विक्रम वेधा पर आया एक्स पत्नी सुजैन और गर्लफ्रेंड सबा का रिएक्शन

Updated on 30-09-2022 07:50 PM

ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा आज यानी कि शुक्रवार को रिलीज हो गई है। काफी समय से इस फिल्म को लेकर बज है। अब फाइनली फिल्म रिलीज हो गई है तो फैंस इसे देखने के लिए थिएटर्स जा रहे हैं। दोनों स्टार्स के परिवार वाले फिल्म को लेकर खूब कमेंट्स कर रहे हैं। सभी फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। अब ऋतिक की एक्स वाइफ और प्रेजेंट गर्लफ्रेंड ने भी फिल्म की तारीफ की है। इसके साथ ही फैंस को फिल्म देखने की रिक्वेस्ट भी कर रहे हैं। सुजैन खान ने फिल्म का पोस्टर शेयर कर इसे ब्लॉकबस्टर बताया है।

क्या बोलीं दोनों

सुजैन ने लिखा, 'रा रा रा रा...रूम। ये मेरी अब तक की फेवरेट फिल्मों में से एक है। क्या शानदार फिल्म बनाई है थ्रिलर से भरी। बधाई हो ऋतिक रोशन, सैफ अली खान और पूरी टीम को इतनी एंटरटेनिंग फिल्म बनाने के लिए। ये एक बड़ी ब्लॉकबस्टर होने वाली है।'

वहीं सबा ने फिल्म का पोस्टर शेयर कर लिखा कि विक्रम वेधा रिलीज हो गई है। अपने पास थिएटर्स में देखने जाएं।

फैंस को पसंद आ रहा है कि कैसे ऋतिक की एक्स वाइफ से लेकर गर्लफ्रेंड तक उन्हें कितना सपोर्ट करती हैं। इससे पहले ऋतिक के पिता ने फिल्म को शानदार बताया था और इसका पूरा क्रेडिट फिल्म के डायरेक्टर को दिया था।

तमिल फिल्म का रीमेक

फिल्म विक्रम वेधा की बात करें तो यह तमिल फिल्म विक्रम वेधा का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म को पुष्कर और गायत्री ने डायरेक्ट किया है जिन्होंने रियल फिल्म को भी डायरेक्ट किया था। सैफ और ऋतिक के अलावा फिल्म में राधिका आप्टे और रोहित सराफ भी अहम किरदार में हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.