अंजू के साथ भारत में भी रहने को तैयार... शादी करना चाहता है पाकिस्तानी लवर नसरुल्लाह, देश छोड़ने को भी तैयार

Updated on 25-07-2023 03:25 PM
इस्लामाबाद : अपने फेसबुक फ्रेंड से मिलने भारत से पाकिस्तान गई राजस्थान की अंजू का दोस्त पल-पल में बयान बदल रहा है। पहले उसने कहा कि हम कुछ दिनों में सगाई करने वाले हैं। फिर उसने 'लव स्टोरी' के एंगल से इनकार कर दिया। अब खैबर पख्तूनख्वा के अपर दीर जिले के नसरुल्लाह का कहना है कि अगर अंजू चाहे तो वह उससे शादी को तैयार है। इससे पहले अंजू ने कहा था कि वह पाकिस्तान सिर्फ घूमने आई है और उसका शादी का कोई इरादा नहीं है। अंजू का वीजा 20 अगस्त को खत्म हो जाएगा और इससे पहले वह भारत लौट आएंगी।

न्यूज वेबसाइट 'राजस्थान तक' से बात करते हुए अंजू के दोस्त नसरुल्लाह ने कहा कि वह अंजू को 2019 से फेसबुक के माध्यम से जानता है। दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। उसने कबूल किया कि वह अंजू से प्यार करता है और शादी भी करना चाहता है। इतना ही नहीं नसरुल्लाह ने कहा कि वह अंजू के लिए भारत आने को भी तैयार है। लेकिन शादी अंजू की मर्जी पर निर्भर करती है, अगर वह नहीं चाहेगी तो शादी नहीं होगी, उसे कोई ऐतराज नहीं है।

'अंजू के बच्चों को भी अपनाने को तैयार'

नसरुल्लाह ने बताया कि अंजू को पाकिस्तान काफी पसंद आया। उसने अंजू को कई जगह घुमाया और वह यहां बिल्कुल सुरक्षित है। पुलिस भी उसे सुरक्षा मुहैया करा रही है। उसने कहा, 'अंजू शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं, मैं यह बात जानता हूं। मुझे इस पर कोई आपत्ति नहीं है। मैं उन्हें अपनाने के लिए भी तैयार हूं। अंजू की जहां मर्जी होगी, मैं वहां रहने के लिए तैयार हूं, चाहें भारत हो या पाकिस्तान।' उसने सगाई की खबरों का भी खंडन किया।

'अफवाहें न फैलाई जाएं'

रिपोर्ट के अनुसार नसरुल्लाह ने कहा, 'अंजू इस वक्त मेरे घर में है। वह मेरी मां और बहनों के साथ एक अलग कमरे में रह रही है। इस तरह की खबरें कि मैं और अंजू सगाई करने वाले हैं, बिल्कुल गलत हैं। हमारा अभी शादी का कोई प्लान नहीं है। फिलहाल वह पाकिस्तान सिर्फ घूमने के लिए आई है। इसलिए ये अफवाहें न फैलाई जाएं।' खबर है कि नसरुल्लाह ने एक एफिडेविट पाकिस्तान पुलिस को सौंपा है जिसमें कहा गया है कि उसके और अंजू के बीच प्रेम संबंध नहीं है और जल्द वह भारत लौट जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 September 2026
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में आयोजित यूएस-चीन समिट ( Donald Trump Xi Jinping Summit ) के दौरान एक ऐसा वाकया देखने को मिला जिसको लेकर डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की जा रही…
 25 September 2026
न्यूयॉर्क: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र में बेहद दमदार भाषण दिया है। उन्होंने दुनिया के सबसे मंच पर वैश्विक ताकतों को आइना दिखाते हुए कहा 'हम उस…
 25 September 2026
न्यूयॉर्क: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के अपने संबोधन में न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी पर तीखा हमला बोला है। नेतन्याहू ने ममदानी को न्यूयॉर्क…
 25 September 2026
रोम: इटली की सरकार ने स्कूलों में बुर्का और नकाब पर रोक लगा दी है। प्रधानमंत्री जॉर्जियो मेलोनी की कैबिनेट ने गुरुवार को इस मामले में आदेश पारित किया है।…
 25 September 2026
न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क में चल रहे संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान के बीच अहम मुलाकात हुई है। इस दौरान दोनों…
 25 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (USCIRF) ने यूएपीए (UAPA) कानून के तहत हिरासत में लिए गए लोगों को लेकर भारत सरकार पर निशाना साधा है। करीब 9 साल…
 25 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में स्थायी सीट के लिए भारत की दावेदारी को एक अहम यूरोपीय देश का साथ मिला है। पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने सुरक्षा…
 25 September 2026
संयुक्त राष्ट्र: ईरान के राष्‍ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने परमाणु बम को नापाक बताते हुए उसको बनाने की किसी भी महत्‍वाकांक्षा को पूरी तरह से खारिज किया है। ईरानी राष्‍ट्रपति ने…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
Advt.