'बल्लेबाजों में असली डर', स्विंग के सुल्तान भुवनेश्वर कुमार पर डेल स्टेन का बड़ा बयान
Updated on
28-04-2026 06:17 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में बल्लेबाजों को टेस्ट मैच लाइन-लेंथ से गेंदबाज काफी परेशान कर रहे हैं। सोमवार को हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड की जोड़ी ने दिल्ली कैपिटल्स के 4 ओवर में 8 रन पर 6 विकेट गिरा दिए थे। जोफ्रा आर्चर ने भी इस सीजन सटीक लाइन लेंथ से बल्लेबाजों को परेशान किया है। लगातार तीन मैचों में उन्होंने पहली गेंद पर विकेट लिया था। कागिसो रबाडा भी 8 मैचों में 13 विकेट ले चुके हैं।
बल्लेबाजों में दिख रहा है डर
साउथ अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज रहे डेन स्टेन ने इन गेंदबाजों की तारीफ की है। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'भुवनेश्वर और हेजलवुड को गेंदबाजी करते हुए देखकर और इसमें कागिसो रबाडा और आर्चर को भी शामिल कर लें तो बल्लेबाजों में एक असली डर दिखाई देता है। यह डर इसलिए नहीं है कि वे डरे हुए हैं, बल्कि इसलिए है कि उन्हें ठीक-ठीक पता होता है कि ये महान गेंदबाज कहां गेंद डालने वाले हैं, लेकिन उन्होंने उस खास एरिया में खेलने का इतना अभ्यास नहीं किया होता कि उनके पास इसका कोई जवाब हो।
हार्ड लेंथ से बल्लेबाजों की परीक्षा ले रहे
डेल स्टेन ने आगे लिखा- यह डर असल में तकनीकी स्किल से जुड़ा है। अब टूर्नामेंट इतना आगे बढ़ चुका है कि इसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकता, इसलिए आप देखेंगे कि ये गेंदबाज अपना दबदबा बनाए रखेंगे। इसे हार्ड लेंथ कहने की एक खास वजह है।
भुवनेश्वर कुमार के पास पर्पल कैप
आईपीएल 2026 में भुवनेश्वर कुमार 39 मैचों के बाद सबसे ज्यादा 14 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनके पास पर्पल कैप भी है। भुवी ने इस सीजन 7.61 की इकोनॉमी से रन दिए हैं। यह 20 से ज्यादा ओवर डालने वाले तेज गेंदबाजों में सबसे बेहतरीन है। जोफ्रा आर्चर के 13 विकेट हैं तो कागिसो रबाडा ने भी 13 विकेट लिए हैं। जोश हेजलवुड इंजरी की वजह से अभी तक 5 ही मैच खेल पाए हैं। इसमें उन्होंने 8 विकेट झटके हैं।
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
कांटो (जापान): भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मैच 22 सितंबर (मंगलवार) को खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का ऐलान हो चुका है। भारत और जापान…
नई दिल्ली: आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या को मिलने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते नजर…
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…