एयरबैग के सेंसर में डिफेक्ट के कारण किया रिकॉल, फ्री में पार्ट्स बदलेगी कंपनी

Updated on 22-12-2023 02:28 PM

कार मेकर टोयोटा मोटर्स ने तकनीकी खराबी आने के कारण दुनियाभर में अपनी 11.2 लाख कारों को वापस बुलाया है। इनमें करीब 10 लाख गाड़ियां अमेरिका में चलने वाली हैं।

कंपनी के इस रिकॉल में टोयोटा और लेक्सस दोनों के वर्ष 2020 और 2022 के बीच बने मॉडल्स शामिल हैं। इनमें एवलॉन, कैमरी, कोरोला, RAV4, लेक्सस ES250, ES300H, ES350, RX350 हाईलैंडर और सिएना हाइब्रिड शामिल हैं।

एयर बैग सेंसर में मिला डिफेक्ट
टोयोटा की ओर से रिकॉल की गई इन गाड़ियों के फ्रंट पैसेंजर सीटों में लगे ऑक्यूपेंट क्लासिफिकेशन सिस्टम (OCS) सेंसर से डिफेक्ट बताया जा रहा है। कंपनी के मुताबिक, सेंसर में शॉर्ट सर्किट के कारण एयर बैग एक्सीडेंट की स्थिति में खुल नहीं पाएंगे।

इस अलावा सेंसर सीट पर बैठे व्यक्ति का वेट निर्धारित करने में असमर्थ हो सकता है और इससे आवश्यकता पड़ने पर एयरबैग नहीं खुलेगा। सेंसर यह भी सुनिश्चित करता है कि यदि फ्रंट सीट पर कोई छोटा बच्चा बैठा हो तो एयरबैग न खुलें।

फ्री में सेंसर बदलेगी कंपनी
रिकॉल की गई कारों में डीलर OCS सेंसर की टेस्टिंग करेंगे और यदि कोई खराबी पाई जाती है, तो कंपनी इन्हें कार मालिक से बिना कोई शुल्क लिए बदलेगी।

कार निर्माता फरवरी में मालिकों को रिकॉल के बारे में सूचित करना शुरू करने की योजना बना रही है। कार मालिकों को अमेरिका में टोयोटा और लेक्सस दोनों के आधिकारिक सर्विस सेंटर्स पर पहुंचने के लिए भी कहा जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत अब सिर्फ बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी नहीं कर रहा, बल्कि हाई-स्पीड ट्रेन तकनीक में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। रेलवे मंत्रालय…
 20 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष तथा होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आपूर्ति ठप होने से वैश्विक स्तर पर ईंधन का महासंकट खड़ा हो…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरते समय हुई एक गलती मुंबई के एक टैक्सपेयर को भारी पड़ गई। रिटर्न में गलती से 9.60 लाख रुपये की रकम EPF से…
 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
Advt.