छह महीने में खरीद डाला रेकॉर्ड 483 टन सोना, टॉप बायर्स का नाम जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Updated on 02-09-2024 02:42 PM
नई दिल्ली: दुनियाभर के देशों को केंद्रीय बैंक अपने खजाने में सोने की मात्रा बढ़ा रहे हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इन बैंकों ने इस साल के पहले छह महीने में ही 483 टन सोना खरीद लिया है जो अब तक का रेकॉर्ड है। यह पिछले साल के मुकाबले 5% अधिक है। पिछले साल इन बैंकों ने साल की पहली छमाही में 460 टन सोना खरीदा था। 2024 की दूसरी तिमाही में इन बैंकों ने 183 टन सोना खरीदा जो कि पिछले साल के मुकाबले छह फीसदी अधिक है। हालांकि यह इस साल की पहली तिमाही के मुकाबले 39% कम है। जनवरी-मार्च तिमाही में केंद्रीय बैंकों ने 300 टन सोना खरीदा था।
साल की दूसरी तिमाही में सबसे ज्यादा गोल्ड खरीदने के मामले में नेशनल बैंक ऑफ पोलैंड और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया संयुक्त रूप से पहले नंबर पर रहे। इन दोनों बैंकों ने 19-19 टन सोने की खरीदारी की। तुर्की 15 टन गोल्ड खरीदकर तीसरे नंबर पर रहा। तुर्की का सेंट्रल बैंक साल के पहले छह महीने में 45 टन सोना खरीद चुका है। जॉर्डन, कतर, रूस, उजबेकिस्तान, किर्गीजस्तान इराक और चेक रिपब्लिक के केंद्रीय बैंकों ने भी दूसरी तिमाही में काफी सोना खरीदा। दूसरी ओर चीन के सेंट्रल बैंक ने सोने की खरीदारी कम कर दी है।

सोने की कीमत

कई कारणों से गोल़्ड मार्केट प्रभावित हो रहा है। इनमें यूएस डॉलर का मूवमेंट, महंगाई, गोल्ड जूलरी की डिमांड शामिल हैं। सेंट्रल बैंकों द्वारा बड़े पैमाने से खरीद से भी सोने की कीमत में तेजी आई है। गोल्ड माइनिंग कंपनियों का उत्पादन प्रभावित होने से भी सोने की कीमत प्रभावित होती है। सोने का उत्पादन करने वाले देशों में चीन, ऑस्ट्रेलिया, रूस, कनाडा और अमेरिका शामिल हैं। MCX पर गोल्ड अभी 91 रुपये की गिरावट के साथ 71,520 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा है। पिछले सत्र में यह यह 71,611 रुपये पर बंद हुआ था और आज 71,582 रुपये पर खुला।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.