मरीज के परिजनों से वसूले पैसे, मेडिकल कॉलेज के 3 गार्ड गिरफ्तार...

Updated on 18-03-2024 06:07 PM

रायगढ़। मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज के परिजनों से पैसे वसूलने वाले 3 गार्ड्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल मेडिकल कॉलेज में मरीजों के परिजनों से हॉस्पिटल में प्रवेश के लिए रुपए मांगे थे और सोशल मीडिया पर सिक्युरिटी गार्डों द्वारा रूपए लेते वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लिया और तीनों सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।
   
जानकारी के अनुसार 17 मार्च के दोपहर सोशल मीडिया पर संत बाबा गुरु घासीदास स्मृति शासकीय चिकित्सालय रायगढ़ में ईलाज के लिए भर्ती हुए मरीजों के अटेंडर/परिजनों से मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में प्रवेश के लिए सिक्युरिटी गार्डों द्वारा रूपए लिए गए थे। घटना का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था जिस पर संज्ञान लेते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर सिक्युरिटी गार्डों पर कार्यवाही के लिए थाना चक्रधरनगर में आवेदन दिया गया।

थाना प्रभारी द्वारा सिक्युरिटी गार्डों के अवैध उगाही संबंधी प्राप्त आवेदन से रायगढ़ पुलिस को अवगत कराया गया। एसपी ने आवेदन पत्र पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर द्वारा आरोपियों के विरुद्ध धारा 384, 418, 34 आईपीसी के तहत अपराध पंजीकृत कर तत्काल अपने स्टाफ के साथ मेडिकल कॉलेज रवाना हुए। मौके पर पूछताछ कर हॉस्पिटल में नि:शुल्क प्रवेश व्यवस्था के विरूद्ध मरीजों के परिजनों से अनैतिक रूप से जबरन रूपयों की वसूली करने वाले बुंदेला सिक्युरिटिस बिलासपुर के तीनों सिक्युरिटी गार्ड आरोपी (1) रविशंकर गौतम (2) ओम प्रकाश पटेल (3) शिवेंद्र शुक्ला सभी मेडिकल कॉलेज रायगढ़ को हिरासत में लेकर विधिवत गिरफ्तार किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.