MP में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1696 पदों पर भर्ती:MP-PNST 2022 व MP-SET 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी

Updated on 15-01-2023 04:35 PM

मध्यप्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (MPPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 1696 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। MPPSC की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इंग्लिश, बॉटनी, हिंदी, भूगोल, इतिहास, होम साइंस, लॉ सहित कुल 36 विषयों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्तियां होंगी। इसके अलावा 255 पद ग्रंथपाल के भी हैं। इच्छुक कैंडिडेट्स 15 फरवरी से 14 मार्च 2023 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर आवेदन के लिए कैंडिडेट्स के पास संबंधित विषय में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ पीजी की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही यूजीसी नेट/CSIR की ओर से आयोजित स्लेट/सेट परीक्षा पास होना जरूरी है।

आयु सीमा: कैंडिडेट्स की आयु 1 जनवरी 2023 को 21 से 40 साल के बीच होनी चाहिए।

मध्यप्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (MPPSC) ने राज्य पात्रता परीक्षा यानी MP SET-2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक कैंडिडेट्स 27 जनवरी से 26 फरवरी 2023 के बीच ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता: इन पदों पर आवेदन करने के लिए वही कैंडिडेट्स योग्य हैं, जिन्होंने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 50 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली हो।

भर्ती से जुड़ी खास तारीखें

  • रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख : 27 जनवरी 2023
  • रजिस्ट्रेशन बंद होने की तारीख : 26 फरवरी 2023

आवेदन शुल्क

  • जनरल वर्ग: 500 रुपए
  • आरक्षित वर्ग: 250 रुपए

एग्जाम: MP SET-2023 को ऑफलाइन किया जाएगा। परीक्षा में टीचिंग एंड रिसर्च एप्टीट्यूड पर दो पेपर, सामान्य पेपर और एक चयनित विषय शामिल है। प्रथम प्रश्न पत्र कुल 100 मार्क्स का होगा और परीक्षा का समय एक घंटे का होगा। दूसरे इलेक्टिव प्रश्न पत्र में 200 अंकों के 100 प्रश्न होंगे। दूसरे पेपर का समय 2 घंटे का होगा। परीक्षा 36 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। टेस्ट की तारीख बाद में घोषित की जाएगी।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.