480 अतिथि शिक्षक पद पर निकली भर्ती, रोजगार का अवसर

Updated on 04-08-2025 01:31 PM

कोरबा।  जिले में शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक बदलाव देखने को मिला। जिला प्रशासन ने खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) के तहत 480 अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की है, जिससे न केवल स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने में मदद मिली है, बल्कि स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार और अध्यापन का अवसर भी प्राप्त हुआ है। इस पहल का सबसे अधिक लाभ दूरस्थ क्षेत्रों के स्कूलों, जैसे पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम पचरा के शासकीय हाई स्कूल, को हुआ है, जहां अब विद्यार्थियों को सभी विषयों की नियमित पढ़ाई का लाभ मिल रहा है। इस कदम ने विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों में नई उम्मीद जगाई है।
कोरबा शहर से लगभग 80 किलोमीटर दूर पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम पचरा, कोरबी स्थित शासकीय हाई स्कूल क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों के लिए शिक्षा का प्रमुख केंद्र है। इस स्कूल में आसपास के गांवों से आने वाले विद्यार्थी भविष्य को संवारने की उम्मीद के साथ दाखिला लेते हैं। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से इस स्कूल में नियमित शिक्षकों की कमी एक बड़ी समस्या थी। कई विषयों के लिए विशेषज्ञ शिक्षकों की अनुपस्थिति के कारण विद्यार्थियों को अधूरी पढ़ाई से जूझना पड़ता था, जिससे न केवल उनका मनोबल प्रभावित होता था, बल्कि उनके माता-पिता भी चिंतित रहते थे।
जिला प्रशासन ने इस समस्या का समाधान खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) के माध्यम से मानदेय आधारित अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति करके किया। इस पहल के तहत पचरा हाई स्कूल में अब सभी विषयों के लिए शिक्षक उपलब्ध हैं। स्कूल में कक्षा 9वीं में 48 और कक्षा 10वीं में 25 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। गणित, अंग्रेजी और विज्ञान जैसे विषयों के लिए पहले से शिक्षक मौजूद थे, लेकिन अब मानदेय शिक्षिकाओं द्वारा हिंदी, सामाजिक विज्ञान और अन्य विषयों की पढ़ाई भी नियमित रूप से कराई जा रही है। इससे स्कूल में कोई भी कालखंड खाली नहीं जाता, और विद्यार्थियों को सभी विषयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम पंचायत डोमनापारा के आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह 2026 के तहत ‘आंगन…
 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत रायगढ़ के स्कूल प्रांगण जुर्डा में ब्लॉक स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों…
 05 October 2026
रायपुर । शासकीय योजनाओं का लाभ परिवार की जरूरतों के साथ भविष्य की तैयारी में भी उपयोगी साबित हो रहा है। रायगढ़ जिले के खरसिया के वार्ड क्रमांक 14, गंज…
 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित शिविर हितग्राहियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आया। कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड के ग्राम अड़ेगा की रहने वाली माधुरी सिदार के…
 05 October 2026
महासमुंद में 36 आयुष संस्थानों से मिल रही निःशुल्क ओपीडी, दवा और परामर्श की सुविधा; हर गुरुवार 60$ बुजुर्गों के लिए ‘सियान जतन क्लिनिक’रायपुर । महासमुंद जिले में आयुष चिकित्सा…
 05 October 2026
सिंचाई की सुविधा ने बदली खेती की तस्वीर, धान के साथ गेहूं, सरसों, उड़द और मूंगफली की कर रहे खेती; सालाना करीब एक लाख रुपये की आमदनीरायपुर ।कभी सिंचाई के…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
Advt.