अग्निवीर वायु सैनिक पद के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू

Updated on 19-07-2025 01:39 PM

बेमेतरा। भारतीय वायुसेना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के केवल अविवाहित महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर वायु सैनिक पद हेतु भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इच्छुक अभ्यर्थी 11 जुलाई 2025 से 31 जुलाई 2025 तक वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इस भर्ती के अंतर्गत ऑनलाइन लिखित परीक्षा 25 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त केंद्रीय या राज्य शिक्षा बोर्ड/संस्था से गणित, भौतिकी एवं अंग्रेजी विषयों सहित 50 % अंकों के साथ 12वीं पास या इंजीनियरिंग डिप्लोमा (तीन वर्षीय) 50 % अंकों एवं अंग्रेजी में 50 % अंक सहित उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अन्य संकाय के उम्मीदवार भी 50 % अंकों एवं अंग्रेजी में 50 % अंक सहित 12वीं उत्तीर्ण होने पर पात्र होंगे।

आयु सीमा के अनुसार उम्मीदवार का जन्म 02 जुलाई 2005 से 02 जनवरी 2009 के बीच होना चाहिए। शारीरिक मानदंडों में पुरुष एवं महिला दोनों की न्यूनतम ऊंचाई 152 सेमी, पुरुषों के लिए सीना न्यूनतम 77 सेमी (फुलाकर 82 सेमी), वजन उम्र और ऊंचाई के अनुसार, सामान्य श्रवण क्षमता, उत्तम दृष्टि क्षमता एवं समग्र रूप से शारीरिक रूप से स्वस्थ होना आवश्यक है।

चयन प्रक्रिया में कम्प्यूटर आधारित लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा तथा चिकित्सा परीक्षण शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को चार वर्ष की सेवा हेतु नियुक्त किया जाएगा, जिसमें प्रथम वर्ष में 30,000 रुपये वेतन एवं अन्य भत्ते प्रदान किए जाएंगे। सेवा समाप्ति के उपरांत उम्मीदवारों को सेवा निधि पैकेज, जीवन बीमा कवर तथा अग्निवीर कौशल विकास प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

अधिक जानकारी हेतु उम्मीदवार वायुसेना की वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in पर अथवा दूरभाष क्रमांक 07552-661955 एवं जिला रोजगार मार्गदर्शन केंद्र बेमेतरा के दूरभाष 07824-222665 पर संपर्क कर सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.