सरकारी नौकरियों में भर्ती प्रक्रिया तेजी से शुरू : भूपेश बघेल

Updated on 08-05-2023 09:14 PM
रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य शासन का यह प्रयास है कि विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर तेजी से भर्तियां हों। युवाओं को शासकीय सेवा में काम करने का अवसर मिले। कोर्ट के आदेश के बाद छत्तीसगढ़ में शासकीय नौकरियों में भर्ती का सिलसिला तेजी से शुरू हो गया है। विभिन्न विभागों द्वारा नई भर्ती के लिए लगातार विज्ञापन जारी किए जा रहे हैं, इसी प्रकार जहां चयन प्रक्रिया पूरी हो गई, वहां नियुक्ति आदेश जारी किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री सोमवार को अपने निवास कार्यालय परिसर में आयोजित आभार कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। लम्बे इंतजार के बाद नियुक्ति आदेश जारी होने से उत्साहित जल संसाधन विभाग के चयनित उप अभियंताओं और ऊर्जा विभाग में नवनियुक्ति जूनियर इंजीनियरों एवं डाटा एंट्री ऑपरेटरों द्वारा मुख्यमंत्री बघेल के प्रति आभार प्रकट करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुसार ऊर्जा विभाग और जल संसाधन विभाग द्वारा चयनित उप अभियंताओं के नियुक्ति आदेश तत्काल जारी किए गए। ऊर्जा विभाग के डाटा एंट्री ऑपरेटरों के डाक्यूमेंट का सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही उनके नियुक्ति आदेश विभाग द्वारा किए जाएंगे।

इस अवसर पर पूर्व सांसद नंद कुमार साय, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा, ऊर्जा विभाग के सचिव अंकित आनंद, जल संसाधन विभाग के सचिव अनबलगन पी. भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में चयनित सभी इंजीनियरों और डाटा एंट्री ऑपरेटरों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि शासकीय सेवा में आने का आपका और आपके परिवार का सपना पूरा हुआ है। अब हम सबको मिलकर छत्तीसगढ़ की जनता के सपनों को साकार करना है। आप पर बड़ी जिम्मेदारी है। प्रदेश के ऊर्जा परिदृश्य पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षाें में बिजली की डिमांड 4100 मेगा वॉट से बढ़कर 5300 मेगा वॉट हो गई है। खेती-किसानी, उद्योग, घरेलू क्षेत्र में बिजली की खपत बढ़ रही है। ऐसे में ऊर्जा विभाग के नये चयनित जूनियर इंजीनियरों पर गुणवत्तापूर्ण बिजली की लगातार आपूर्ति बनाए रखने, गुणवत्ता के साथ बिजली अधोसंरचना के विस्तार की जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संसाधन विभाग में भी काफी दिनों बाद इतनी बड़ी संख्या में इंजीनियरों की भर्ती की गई है। जल संसाधन विभाग के इंजीनियरों को खेतों तक पानी पहुंचाने के साथ उद्योगों को पानी की आपूर्ति तथा पेयजल व्यवस्था का भी ध्यान रखना है, इसके लिए आप लोगों से बड़ी आशाएं हैं।

छत्तीसगढ़ विद्युत पारेषण कंपनी की एमडी श्रीमती उज्जवला बघेल ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य पावर कम्पनियों ने जूनियर इंजीनियरों के 307 पदों तथा डाटा एंट्री ऑपरेटरों के 400 पदों में भर्ती के लिए जनवरी 2022 में परीक्षा आयोजित की गई थी। अगस्त 2022 में 276 जूनियर इंजीनियरों की नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए थे। कोर्ट के आदेश के बाद 31 जूनियर इंजीनियरों के नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं। जल संसाधन विभाग के अधीक्षण यंत्री पी.के. शर्मा ने बताया कि उप अभियंता के 400 पदों पर जल संसाधन विभाग द्वारा भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था, भर्ती प्रक्रिया पूर्ण के बाद चयनित 352 उप अभियंताओं के नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं। शेष 48 पदों पर  जल्द आदेश जारी किए जाएंगे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कम्पनी में जूनियर इंजीनियर के पद पर चयनित समीक्षा सोनी, जल संसाधन विभाग के उप अभियंता आयुष सिंह और श्रीमती प्रेरणा तिवारी सहित नवनियुक्त इंजीनियरों ने शासकीय सेवा का अवसर मिलने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
जशपुरनगर।निर्धारित दर से अधिक कीमत पर यूरिया का विक्रय किए जाने की शिकायत पर कृषि विभाग पत्थलगांव की टीम ने पत्थलगांव विकासखंड के अन्नपूर्णा खाद भंडार का निरीक्षण एवं सत्यापन…
 10 August 2026
सूरजपुर।  विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर द्वारा आदिवासी आवासीय कन्या परिसर विद्यालय, चंपक नगर सूरजपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रधान…
 10 August 2026
जशपुरनगर। भारत सरकार के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ राज्य में बाढ़ आपदा प्रबंधन एवं पूर्व तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण कॉन्फ्रेंस का आयोजन…
 10 August 2026
सूरजपुर।  पीएमश्री शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जयनगर में विगत दिवस बैगलेस डे के अवसर पर विशेष स्वच्छता अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज…
 10 August 2026
सुकमा। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने जिले के ग्रामीण अंचलों में जरूरतमंद परिवारों के जीवन में स्थायी बदलाव की नई इबारत लिखी है। ग्राम पंचायत बोकड़ाओडर, जनपद पंचायत छिंदगढ़ निवासी श्रीमती…
 10 August 2026
सुकमा। शिक्षण संचालनालय एवं एससीईआरटी रायपुर के निर्देशानुसार शैक्षणिक कैलेंडर 2026 के तहत शासकीय कन्या शिक्षा परिसर, सुकमा में आयोजित बेगलेस डे छात्राओं के लिए ज्ञान, संस्कृति और रचनात्मकता का अनूठा…
 10 August 2026
सुकमा। कलेक्टर  अमित कुमार के निर्देशन एवं सीएमएचओ डॉ. आरके सिंह मार्गदर्शन में पर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच…
 10 August 2026
एमसीबी।भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय, रायपुर (PIB) द्वारा “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान” के अंतर्गत वार्तालाप कार्यक्रम का आयोजन होटल हसदेव इन, मनेन्द्रगढ़ में किया गया। कार्यक्रम…
 10 August 2026
अम्बिकापुर।  कलेक्टर  अजीत वसंत ने रविवार को विकासखण्ड उदयपुर का दौरा किया। उन्होंने मलेरिया प्रभावित क्षेत्र मतरिंगा पहुंचकर मौके पर स्थिति का जायजा लिया। क्षेत्र में जांच के दौरान वर्तमान में…
Advt.