राजमहल के बेलभद्री पहाड़ से निकल रहा लाल रक्त जैसा तरल पदार्थ, जानिए भूवैज्ञानिक क्यों हैं चिंतित

Updated on 12-07-2023 01:04 PM
साहेबगंजः झारखंड के साहेबगंज जिले में मिर्जाचौकी क्षेत्र अंतर्गत कीर्तनिया स्थित बेलभद्री पहाड़ चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बार बेलभद्री पहाड़ की चर्चा अवैध खनन को लेकर नहीं है, बल्की इस पहाड़ से निकलने वाला रक्त की तरह दिखने वाला लाल पानी है। दरअसल इन दिनों साहेबगंज जिले में भारी बारिश हुई है। इन्ही बारिश के बीच बेलभद्री पहाड़ से रक्त की तरह लाल पानी निकल रहा है। इस लाल पानी को देखने के लिए आसपास के हजारों की संख्या में लोग बेलभद्री पहाड़ पहुंच रहे है।

देवी-देवता का अंश या प्राकृतिक प्रकोप अथावा प्रकृति की सौगात!

बेलभद्री पहाड़ से लाल खून की तरह पानी निकलने की घटना को कुछ लोग देवी-देवता का अंश बता रहे हैं, तो कोई इसे प्राकृतिक प्रकोप की चेतावनी मान रहा हैं। वहीं कुछ लोग इसे प्रकृति की सौगात बता रहे हें।


भू वैज्ञानिकों ने बताया कि भूगर्भीय हलचल का परिणाम


पहाड़ से लाल पानी निकलने के संबंध में जब भूगर्भशास्त्री प्रो. डॉ. रंजीत सिंह बात की गई, तो उन्होंने पहाड़ से लाल पानी निकलने के कारणों की संभावनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि यह भूगर्भीय हलचल का परिणाम है। उन्होंने बताया कि इलाके में मोरोम का भंडार है। अंग्रेजी का मोरोम शब्द का छोटानागपुरी पर्याय ‘ललगुटुवा’ है। यह लाल होता है। जो पानी को लाल करता है। उन्होंने कहा कि संभव है कि इस पानी में हैवी मिनरल्स हो या कुछ ऐसे मिनरल्स हो, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इसलिए इसे हाथ से न छुए और बच्चों को दूर रखें। उन्होंने कहा कि लैब में इस लाल पानी की जांच से ही सारी बातें स्पष्ट हो पाएगी। यह भी संभव है कि इससे अंडरग्राउंड वाटर दूषित हो सकता है। इसलिए सभी को सावधान रहने की जरूरत है।

राजमहल पहाड़ी जीवाश्म और बेशकीमती खनिज के लिए चर्चित


राजमहल पहाड़ी जीवाश्म के साथ बेशकीमती खनिज और रत्न के लिए चर्चित रहा हैं। यहां काला हीरा बेसाल्ट पत्थर भी है। राजमहल का पूरा इलाका भूवैज्ञानिक के लिए शोध और अनुसंधान का केंद्र रहा है। इलाके में कई तरह की भूवैज्ञानिक घटनाएं घटी हैं, जिसका प्रमाण आज भी पहाड़ी के गर्भ में छिपा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.