रेडक्रॉस समिति पीड़ित मानवता के सेवा में निरंतर प्रयासरत् : कलेक्टर

Updated on 15-01-2025 01:01 PM

महासमुंद। कलेक्टर एवं जिला शाखा अध्यक्ष रेडक्रॉस सोसायटी विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में  रेडक्रॉस सोसायटी की प्रबंध समिति की बैठक जिला पंचायत महासमुंद के सभा कक्ष में  आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर लंगेह ने कहा कि कार्यकारिणी के लोग एवं रेडक्रॉस के स्वयं सेवक असहाय एवं पीड़ित मानवता की सहायता के लिए काम करते आ रहे है।

बैठक में सामाजिक सेवा और स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर कई अहम निर्णय लिए गए।उक्त बैठक में जिला शाखा के  पदाधिकारीगण, सदस्यगण एवं अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित हुए। बैठक में कलेक्टर लंगेह ने भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा महासमुन्द के क्रियाकलापों की एजेंडावार समीक्षा की।

समीक्षा के दौरान विद्यालय एवं महाविद्यालयों से प्राप्त होने वाले अंशदान की राशि का संकलन कर जिला एवं राज्य शाखा को प्रेषित किये जाने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी महासमुन्द को दायित्व सौंपा गया। बैठक में रेडक्रॉस के विस्तार और जागरूकता अभियान को तेज करने के लिए सरकारी कार्यक्रमों में विशेष स्टाल लगाने का निर्णय हुआ।

इसके साथ ही प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण के लिए सचिव, पटवारी, कोटवार और विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा। क्षय रोग से पीड़ित मरीजों के लिए उचित पोषण वितरण की व्यवस्था करने और सड़क सुरक्षा बढ़ाने हेतु हेलमेट और सीटबेल्ट के उपयोग को प्रोत्साहित करने के निर्णय लिए गए। इसके अतिरिक्त, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान कर वहां सहायता नंबर प्रदर्शित करने की योजना बनी। बैठक में रेडक्रॉस की गतिविधियों को ब्लॉक स्तर तक ले जाने के लिए विकासखंड इकाइयों के गठन का प्रस्ताव भी पारित हुआ। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.