कलेक्टर की अध्यक्षता में रेडक्रास सोसायटी की बैठक संपन्न

Updated on 22-07-2025 02:19 PM

राजनांदगांव। कलेक्टर एवं अध्यक्ष भारतीय रेडक्रास सोसायटी डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रास सोसायटी शाखा राजनांदगांव की प्रबंध कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि रेडक्रास मानवता के लिए समर्पित भाव से कार्य करने वाली संस्था है। जिले में रेडक्रास की सदस्यता बढ़ाने के लिए अभियान चलाने की जरूरत है। उन्होंने ब्लड बैंक के निर्माण के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। डीएमएफ से ब्लड बैंक के लिए मशीन खरीदने के संबंध में चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि रेडक्रास कार्यालय के लिए भूमि एवं भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस दौरान रेडक्रास की आय बढ़ाने के संबंध में चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि ऐसी संस्थाएं जहां से दुकानों का किराया रेडक्रास सोसायटी के पास जमा होता है और अब किराया प्राप्त नहीं हो रहा है, उन्हें सूचित करते हुए किराए की राशि के लिए पत्र लिखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान अंतर्गत अधिक से अधिक नागरिकों को रेडक्रास सोसायटी से जुडऩे के लिए प्रेरित करें। उन्होंने जूनियर एवं यूथ रेडक्रास गतिविधि, जिले में जनौषधि केन्द्र, निक्षय मित्र अभियान में रेडक्रास द्वारा किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने रेडक्रास सोसायटी एवं गतिविधियों एवं कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने रेडक्रास सोसायटी अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करने के निर्देश दिए।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा सचिव भारतीय रेडक्रास सोसायटी राजनांदगांव डॉ. नेतराम नवरतन ने जानकारी देते हुए बताया कि रेडक्रास सोसायटी अंतर्गत सुपोषण अभियान के तहत डोंगरगांव में गर्भवती माताओं एवं बच्चों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की गई तथा सुपोषण किट प्रदान किया गया। रेडक्रास सोसायटी की ओर से  मुलचंद निर्मलकर को ईलाज हेतु वेल्लूर जाने के लिए यात्रा व्यय 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता तथा विद्या सागोड़े को किडनी के ईलाज के लिए 4 लाख रूपए की सहायता राशि एवं अन्य मरीजों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई। रक्तदान शिविर, पौधरोपण, वाहन चालकों को प्राथमिक चिकित्सा सहायता प्रशिक्षण एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन किया गया। बैठक में अपर कलेक्टर  सीएल मारकण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शीतल बंसल, जिला शिक्षा अधिकरी  प्रवास सिंह बघेल, सिविल सर्जन डॉ. यूके चंद्रवंशी,  अशोक चौधरी, उदयाचल से  अशोक मोदी, वरिष्ठ पत्रकार  अशोक पाण्डेय,  हलीम बख्श गाजी,  सुशील जैन, श्रीमती शारदा तिवारी, श्रीमती करूणा रावटे,  संजय कुमार वर्मा,  विनोद ड्ढढा,  विनेश कुमार चोपड़ा,  उमेश अग्रवाल, प्रबंधक सह जिला संगठन  प्रदीप शर्मा उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.