धनवंतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर से दवाइयों की कम हुई लागत

Updated on 23-06-2023 11:02 PM
दंतेवाड़ा । जिले में जिला चिकित्सालय में 20 अक्टूबर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दंतेवाड़ा सहित विभिन्न जिलों में धनवंतरी मेडिकल स्टोर्स का शुभारंभ किया गया।

इस मेडिकल स्टोर्स से सभी वर्ग के लोगों को कम दर पर दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही है। जिससे उनको लाभ मिल रहा है। पहले निम्न वर्गीय लोगों को आर्थिक स्थिति सही नहीं हो पाने के कारण दवाई लेने में असमर्थ होते थे। जिससे बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब धनवंतरी मेडिकल स्टोर्स से अब अन्य मेडिकल स्टोर्स के मुकाबले कम कीमत में दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं।

मेडिकल स्टोर से अब तक लगभग 22 हजार 891 लोगों को लाभान्वित किया जा चुका है। उपभोक्ताओं को दवाइयों पर न्यूनतम 50 प्रतिशत छूट का लाभ लाभ मिल रहा है। जिला अस्पताल में संचालित इस जेनेरिक मेडिकल स्टोर में 251 जेनेरिक दवाइयां, 27 सर्जिकल उत्पाद, 69 हर्बल उत्पाद की दवाइयां की बिक्री की जा रही है।

धनवंतरी मेडिकल स्टोर में ओमनीजेल, कोलीमोर ड्रोप्स, टैक्सिम-ओ एफ, पैन्टोटैब डि एस आर, पैरासिटामोल, डायक्लोफेन-एमआर, डिक्लोफोन-एम आर, एक्स क्लोरेन-पी, बोरोसिल, पेन्टियम डीएसआर जैसे अन्य ब्रान्डेड दवाइयां भी उपलब्ध है। जो सस्ती होने के साथ गुणवत्तापूर्ण पूर्ण हैं। सभी आय वर्ग के लोगों को समानता से कम कीमत पर दवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में श्री  धनवंतरी   मेडिकल स्टोर्स की शुरुआत की गई है।

शासन की इस योजना से आम नागरिक काफी खुश है। इस मेडिकल स्टोर में कम कीमत में गुणवत्ता पूर्ण दवाइयां उपलब्ध होने से जरूरत मंद लोगों को आसानी हो रही है। सभी वर्गों के लोगों को इस योजना से लाभान्वित किया जा रहा है।

आम जनता को इस मेडिकल स्टोर से अच्छी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। जिससे मरीजों को राहत मिल रही है काफी संख्या में लोग आकर यहां संचालित मेडिकल स्टोर से लाभ ले रहे है।

दूर दराज से लोग यहाँ आकर इस योजना का लाभ उठा रहे है। साथ ही अपने आस पास के लोगों को भी इस योजना के बारे में बताकर उन्हें इस योजना से लाभ लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.