आईटी छापे को लेकर अमरजीत ने कहा : परेशान करने के लिए की जा रही कार्रवाई

Updated on 31-01-2024 05:00 PM

रायपुर। पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के घर में आयकर विभाग ने दबिश दी। बड़ी कार्रवाई करते हुए आईटी की टीम प्रदेश के कई बड़े कारोबारियों के ठिकानों में छापेमारी की है। वहीं अमरजीत भगत के अंबिकापुर और रायपुर के विधायक कालोनी स्थित बंगले में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की आईटी टीम पहुंची है और कार्रवाई शुरू की। टीम में लगभग 10 अधिकारी शामिल हैं।

रायपुर स्थित अमरजीत भगत के बंगले में कार्रवाई के दौरान डॉक्टर्स की टीम पहुंची। बताया जा रहा है कि भगत की तबियत बिगड़ गई थी। इस दौरान डॉक्टर्स चेकअप कर लौट गए। आयकर विभाग की छापे पर उन्होंने कहा कि परेशान करने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। आगमी दिनों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा है। इस एल उसमें रुकावट डालने के लिए प्लानिंग के साथ यह कार्रवाई की जा रही है। मीडिया से चर्चा के दौरान बीच में भगत और उनके बेटे को आईटी के अधिकारियों ने घर अंदर ले गए।

बता दें कि आयकर विभाग की टीम रायपुर समेत अंबिकापुर और दुर्ग-भिलाई के बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर आईटी की टीम ने दबिश दी। रायपुर के राजीव नगर स्थित चंद्रभान शेरवानी और कारोबारी अमर होरा के घर पर छापेमारी की है। तेलीबांधा में संदीप जैन के ठिकानों पर दुर्ग-भिलाई में चौहान ग्रुप के घर और ऑफिस में आईटी की टीम ने छापेमारी की है।

रामनगर स्थित बिल्डर अजय चौहान के ऑफिस और मौर्या टॉकीज स्थित चौहान इस्टेट में और दुर्ग ग्रीन चौक स्थित हनुमंत राइस इंडस्ट्रीज के ठिकानों पर भी आईटी की टीम पहुंची। वहीं भिलाई की पंचवटी सोसायटी में एसके केजरीवाल के घर भी टीम ने दबिश दी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.