पुलिस भर्ती को लेकर आईजी ने दिये फर्जीवाड़े पर नजर रखने के निर्देश

Updated on 10-11-2024 05:10 PM

भिलाई । आगामी 16 नवंबर सेदुर्ग संभाग में पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ हो रही है, इसको लेकर दुर्ग संभाग के आईजी राम गोपाल गर्ग ने संभाग के सभी पुलिस अधीक्षकों को फर्जीवाडे पर नजर रखने के सहित पुलिस भर्ती प्रक्रिया के संबंध में और कई आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पूर्व में असामाजिक तत्वों द्वारा भर्ती के प्रतिभागियों को दिग्भ्रमित कर पुलिस भर्ती या अन्य भर्तियो में नियुक्ति दिलाये जाने के नाम से पैसों के लेने की शिकायतें प्राप्त होती रही हैं।


इसे देखते हुए आईजी ने ऐसे लोगों पर नजर रखने व कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आईजी रामगोपाल गर्ग ने दुर्ग, बालोद और बेमेतरा एसपी को इस संबंध में दिशा निर्देश देते हुए पुलिस भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने कहा है। आईजी गर्ग ने कहा है कि यदि जिले में किसी असामाजिक तत्व या किसी पुलिसकर्मी के विरूद्ध इस तरह की कोई शिकायत प्राप्त होती है तो तत्काल कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित किया जाये तथा जिले में नागरिकों को जागरूक करने हेतु जागरूकता अभियान भी चलाया जाये, जिसमें आमजन को यह स्पष्ट किया जाये कि भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यार्थियों की नियुक्ति नियमों के अधीन उनकी योग्यता एवं दक्षता के अनुरूप ही होगी।


आईजी ने कहा कि पुलिस अधीक्षक, दुर्ग एवं भर्ती समिति अध्यक्ष यह सुनिश्चित करें कि भर्ती प्रकिया में नियमों का पूर्ण पालन हो तथा भर्ती में पूर्ण निष्पक्षता एवं पारदर्शिता का पालन किया जाना सुनिश्चित किया जाये। इस संबंध में दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने लोगों ने अपील करते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार का प्रलोभन देने वाले दलालों या असामाजिक तत्वों के बहकावे में न आये।


यदि किसी व्यक्ति द्वारा भर्ती कराने के नाम पर पैसे की मांग की जाती है तो यह एक एक गंभीर अपराध है एवं इसकी सूचना तत्काल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को सीधे दी जा सकती है। भर्ती कराने के नाम पर भ्रष्टाचार कर पैसे लेने वाला व्यक्ति जितना दोषी है, इस कृत्य में पैसे देने वाला व्यक्ति भी दोषी होता है एवं उन पर अपराधिक कार्यवाही का प्रावधान है। इसलिए भर्ती के नाम पर किसी भी प्रकार के झांसे में न आये।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.