महतारी वंदन योजना में पात्र महिलाओं का करें पंजीकरण : कलेक्टर

Updated on 05-02-2024 05:51 PM

कोण्डागांव। राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन और उनके स्वास्थ्य पोषण सुधार हेतु शुरू की गई महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में रविवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में अपर कलेक्टर चित्रकान्त चार्ली ठाकुर, सभी एसडीएम, तहसीलदार, महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी, जनपद पंचायत एवं नगर पंचायत के अधिकारियों को योजना के क्रियान्वयन हेतु जानकारी दी गयी।

जिसमें बताया गया कि महतारी वंदन योजना के अंतर्गत सभी पात्र महिलाओं को 01 मार्च से लाभ दिया जाना है। इस योजना के तहत 01 जनवरी 2024 को 21 वर्ष पूर्ण करने वाली महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रूपए के मान से साल में 12 हजार रूपए की राशि महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित की जाएगी। योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं से 05 से 20 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। आवेदन आंगनबाड़ी केन्द्रों, ग्राम पंचायतों एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय की लॉगिन आईडी से किए जा सकते हैं। नगरीय क्षेत्र के आवेदक वार्ड प्रभारी के लॉगिन आईडी से आवेदन कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त स्वयं भी एप्प एवं वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

योजनान्तर्गत पात्रता की शर्तें
महतारी वंदन योजना के लिए निर्धारित पात्रता शर्तों में महिला को छत्तीसगढ़ का निवासी होना आवश्यक है। इसके अलावा जिस वर्ष आवेदन किया जा रहा है उस वर्ष विवाहित महिला की आयु 01 जनवरी 2024 से 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। योजना के अंतर्गत विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्त महिलाएं भी पात्र होंगी।  विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत लाभान्वित होने वाली ऐसी महिलाएं जिन्हें प्रतिमाह 1000 रूपए से कम राशि मिल रही है, उन्हें योजना के लिए पात्र होने पर अतिरिक्त राशि स्वीकृत की जाएगी, जिससे उन्हें अधिकतम 1000 रूपए मासिक राशि प्राप्त हो सकेगी।

स्वयं पोर्टल एवं एप्प के माध्यम से भी किये जा सकेंगे आवेदन
महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन पूर्णतः निःशुल्क रखा गया है। इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल https://www.mahtarivandan.cgstate.gov.in पर किया जा सकता है। इसके अलावा योजना के लिए बनाए गए मोबाईल एप्प पर भी आवेदन जमा किये जा सकते हैं। योजना के लिए आवेदन 05 फरवरी से लिए जाएंगे। आवेदन भरने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2024 होगी। इसके लिए महिलाओं की सुविधा के लिए आंगनबाड़ी और ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष शिविरों का भी आयोजन किया जाएगा।

आवेदन करते समय हितग्राहियों को स्वयं का सत्यापित किया हुआ पासपोर्ट साइज की फोटो, स्थानीय निवास प्रमाण पत्र, राशनकार्ड, मतदाता परिचय पत्र में से कोई भी एक जिसमें स्वयं एवं पति का आधार कार्ड, स्वयं एवं पति का पैन कार्ड (यदि हो तो), विवाह का प्रमाण पत्र, ग्राम पंचायत एवं स्थानीय निकायों द्वारा जारी प्रमाण पत्र, विधवा होने की स्थिति में पति का मृत्यु प्रमाण पत्र, परित्यक्ता होने की स्थिति में समाज द्वारा जारी वार्ड अथवा ग्राम पंचायत द्वारा जारी प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र हेतु 10 अथवा 12 की अंकसूची, स्थानांतरण प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, परिचय पत्र, ड्राईविंग लाइंसेस में से कोई एक, बैंक खाते का विवरण एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति तथा स्व-घोषणा अथवा शपथ पत्र जमा कराना होगा।

25 फरवरी तक आपत्तियों पर किया जा सकेगा आवेदन
योजना के सभी पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए समयबद्ध कार्यक्रम निर्धारित किये गए हैं। जिसके अनुसार योजना हेतु ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन 20 फरवरी तक प्राप्त किए जाएंगे। 21 फरवरी को अनन्तिम सूची जारी की जाएगी इसके पश्चात 25 फरवरी तक हितग्राही अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्तियों के निराकरण उपरांत 01 मार्च को अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

कलेक्टर ने सभी को समन्वय पूर्वक कार्य करने हेतु प्रेरित करते हुए सभी महिलाओं को लक्षित कर लाभान्वित करने को कहा। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं नगरीय निकायों में वार्ड प्रभारियों द्वारा आवेदनों को संबंधित ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय में जमा करवाने एवं उसी दिन सभी आवेदनों की ऑनलाइन एंट्री सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देशित किया। इसके अतिरिक्त जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। जो सभी की शंकाओं का भी निराकरण करेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.