क्लीन ग्रीन अवार्ड-24 के लिए पंजीयन अब अब 10 फरवरी तक

Updated on 06-02-2024 05:07 PM

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन और नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देशन में नगर निगम रायपुर द्वारा संचालित विशेष स्वच्छता अभियान के तहत आवासीय कॉलोनियों की त्रैमासिक स्वच्छता रैंकिंग और “क्लीन ग्रीन अवार्ड-24” के लिए अब 10 फरवरी तक पंजीयन कर सकेंगे। आवासीय परिसरों की सोसायटियों व बिल्डर्स ने अपनी तैयारियों के लिए पूर्व निर्धारित तिथि को कुछ दिन बढ़ाने का अनुरोध नगर निगम से किया था। रैंकिंग के लिए रहवासियों के उत्साह को देखते हुए तिथि 10 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। आवासीय कॉलोनियां नगर निगम की वेबसाइट https://nagarnigamraipur.nic.in पर अपना पंजीयन अवार्ड व रैंकिंग के लिए कर सकेंगे। पंजीयन के पश्चात रहवासियों से स्वच्छता संबंधी फीडबैक भी लिया जाएगा।

स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी रघुमणि प्रधान के अनुसार कॉलोनियों की रैंकिंग उसी मापदंडों पर आधारित है, जिसके आधार पर राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग निर्धारित होती है। स्पेशल टीम इस अवार्ड व रैंकिंग के लिए पंजीकृत कॉलोनियों में स्वच्छता की पड़ताल करेगा तथा नवाचारों के साथ कॉलोनी को हरीतिमायुक्त व स्वच्छ रखने आम नागरिकों द्वारा किए जा रहे प्रयासों को भी दर्ज किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस रैंकिंग हेतु रहवासियों में उत्साह है और बच्चे व महिलाएं भी अपनी कॉलोनी की रैंकिंग सर्वश्रेष्ठ रखने सभी को जागरूक कर रही हैं। अब तक लगभग 50 कॉलोनियों ने अपना पंजीयन पूरा कर लिया है। इन कॉलोनियों से पूर्व निर्धारित अंतिम तिथि को आगे बढ़ाने का आग्रह किया गया था, जिसके आधार पर अब पंजीयन 10 फरवरी तक होगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 83196-67095 पर भी संपर्क कर सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.