नोएडा में फंसी 1997 फ्लैटों की रजिस्ट्री, परमिशन मिलने पर भी 21 दागी बिल्डर अपनी चला रहे

Updated on 24-05-2023 07:18 PM
नोएडा: मकान सबका सपना होता है। लोग जीवन भर की जमा-पूंजी लगा कर एक अदद फ्लैट बुक कराते हैं। बायर्स को लगता है कि जल्दी से जल्दी फ्लैट मिल जाए तो उसकी रजिस्ट्री हो। लेकिन नोएडा में ढेरों दागी बिल्डर हैं, जिन्हें अथॉरिटी से रजिस्ट्री करने की अनुमति मिल चुकी है। लेकिन वे बायर्स के पक्ष में रजिस्ट्री नहीं कर रहे हैं। ऐसे दागी बिल्डरों की सूचना नोएडा अथॉरिटी ने सार्वजनिक कर दी है।

लिस्ट में 21 बिल्डरों के हैं नाम


नोएडा प्राधिकरण के विशेष कार्य अधिकारी (ग्रुप हाउसिंग) की तरफ से जारी सूची में 21 बिल्डर्स के प्रोजेक्ट्स के नाम हैं। इनमें कुल मिला कर 1997 फ्लैट्स हैं। इन प्रोजेक्ट्स के लिए प्राधिकरण की तरफ से जरूरी अनुमति मिल चुकी है। लेकिन बिल्डर खरीदार के पक्ष में रजिस्ट्री नहीं कर रहे हैं। इसके बाद नोएडा प्राधिकरण की ग्रुप हाउसिंग विभाग ने फ्लैट खरीदारों से एक अपील की। प्राधिकरण ने कहा है कि वह उन बिल्डरों से अपनी अपनी रजिस्ट्री कराए, जो प्राधिकरण कार्यालय से कंप्लीशन सर्टिफिकेट ले चुके है। प्राधिकरण ने उन 21 बिल्डर परियोजनाओं की सूची तथा फ्लैट की संख्या सार्वजनिक कर दी है। अब भी ये बिल्डर रजिस्ट्री नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ जुर्माना लगाया जा सकता है

अब भी सुधर जाएं बिल्डर


ग्रुप हाउसिंग विभाग ओएसडी प्रसून द्विवेदी ने बताया कि बिल्डर प्रोजेक्ट्स में यूनिट्स को त्रिपक्षीय सब लीज डीड या रजिस्ट्री कराने की अनुमति बिल्डर्स या डेवलपर्स को दी जा चुकी है। इसके बावजूद भी उनके द्वारा फ्लैट खरीदारों के पक्ष में त्रिपक्षीय सव लीज डीड / रजिस्ट्री नहीं कराई जा रही है। सरकार चाहती है कि अधिक से अधिक फ्लैट खरीदारों को उनके फ्लैटों की रजिस्ट्री हो। इसी को पूरा करने के लिए प्राधिकरण की ओर से लगातार रजिस्ट्री शिविरों का आयोजन भी किया जा रहा है। लेकिन फ्लैट खरीदारों के पक्ष में त्रिपक्षीय सब लीज डीड या रजिस्ट्री नहीं हो सकी है। ऐसे में उन बिल्डरों को सूचीबद्ध कर लिया गया है। यदि अब भी वे सबलीज डीड नहीं कराते, तो उनके खिलाफ जुर्माना लगाया जाएगा।

कौन कौन हैं बिल्डर नोएडा प्राधिकरण ने जिन बिल्डरों के नाम सार्वजनिक किए है वो इस प्रकार हैं।


सेक्टरबिल्डर का नामफ्लैट की संख्या
सेक्टर-75एक्स मैक्स गार्डेनिया डेवलपर्स प्राइवे लिमिटेड201 फ्लैट
सेक्टर-75एक्स मैक्स गार्डेनिया डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड114 फ्लैट
सेक्टर-75अपेक्स ड्रीम होम प्राइवेट लिमिटेड 101 फ्लैट
सेक्टर-75मैक्सब्लिस कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड123 फ्लैट
सेक्टर-75एम्स आरजी एंजल प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड111 फ्लैट
सेक्टर-121आइवी काउंटी प्राइवेट लिमिटेड88 फ्लैट
सेक्टर-75एक्स मैक्स गार्डेनिया डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड86 फ्लैट
सेक्टर-137पूर्वांचल प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड47 फ्लैट
सेक्टर-144गुलशन होम्स इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड49 फ्लैट
सेक्टर-78ओरियन इंफ्राबिल प्राइवेट लिमिटेड41 फ्लैट
सेक्टर-143बीरानी प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड34 फ्लैट
सेक्टर-75ई-होम्स इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड29 फ्लैट
सेक्टर-78नेक्सजेन इंफ्राकान प्राइवेट लिमिटेड17 फ्लैट
सेक्टर-75इंडोसम इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड16 फ्लैट
सेक्टर-75वैल्यूएन्ट इन्फ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड15 फ्लैट
सेक्टर-137गुलशन होम्स प्राइवेट लिमिटेड7 फ्लैट
सेक्टर-108डिवाइन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड6 फ्लैट
सेक्टर-78आईआईटीएल निम्बस हाइड पार्क प्राइवेट लिमिटेड6 फ्लैट
सेक्टर-137इम्पीरियल हाउसिंग वेंचर प्राइवेट लिमिटेड3 फ्लैट
सेक्टर-168पारस सीजन्स हेवन प्राइवेट लिमिटेड2 फ्लैट
सेक्टर-107सनवर्ल्ड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड1 फ्लैट

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.