पहले ही दिन पारी घोषित करने का पछतावा? सवाल के जवाब में क्या बोले बाजबॉल वाले बेन स्टोक्स

Updated on 21-06-2023 08:20 PM
बर्मिंघम: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज 2023 की शुरुआत ऐसे अंदाज में हुई जिसे सदियों याद रखा जाएगा। पांच दिन तक मुकाबला किसी रोलर कॉस्टर की तरह चला। मगर विनिंग शॉट ऑस्ट्रेलिया के बल्ले से निकला। इंग्लैंड पर दो विकेट से रोमांचक जीत दर्ज करते हुए कंगारुओं ने पहला टेस्ट अपने नाम किया। इंग्लैंड की इस हार के बाद एकबार फिर 'बाजबॉल' चर्चा में है। बाजबॉल की उम्र पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। पूछा जा रहा है कि टेस्ट क्रिकेट में टी-20 वाला यह फॉर्मूला कितना लंबा टिक पाएगा। हार के बाद इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने इस पर खुलकर राय रखी।

एजबेस्टन मैच हारने के बावजूद हम इसी तरह खेलना जारी रखेंगे, ऐसा कहना है बेन स्टोक्स का। प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान वह कहते हैं, 'टीम को अंत तक ले जाने पर बहुत गर्व है, हम उन सभी भावनाओं से गुजरें, जो इस खेल को महान बनाता है। हम ऐसे यादगार मैच का हिस्सा रहे, ये गौरव की बात है। मुझे बहुत आश्चर्य होगा अगर हमने इस दौरान लोगों को अपनी सीटों से बांधे नहीं रखा।'
हार के बारे में पूछे जाने पर, स्टोक्स ने कहा कि इंग्लैंड की टेस्ट क्रिकेट खेलने की योजना पर मैच की प्रकृति का कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा, 'हार तो हार होती है, हमने कहा था कि हम इसी तरह खेलते रहेंगे। इसी तरह से हम खेलना जारी रखेंगे, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगे कड़ी मेहनत करेंगे, कुछ ऐसे फैसले लेंगे जो हमें सही लगे।

टेस्ट के पहले दिन पारी घोषित करने के सवाल पर बेन स्टोक्स ने जवाब दिया कि हमने 393/8 पर डिक्लेयर करने का फैसला लिया। इस फैसले पर कोई पछतावा नहीं है। मैंने इसे ऑस्ट्रेलिया पर दवाब बनाने के मौके की तरह देखा। किसी के लिए भी दिनभर फील्डिंग करने के बाद बाहर जाकर 20 मिनट बल्लेबाजी करना कभी आसान नहीं होता। कौन जानता है?

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.