युवीन पोर्टल से होगा 7 अगस्त से नियमित टीकाकरण: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी

Updated on 07-07-2023 12:14 AM

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा है कि प्रदेश में 7 अगस्त से नियमित टीकाकरण युवीन पोर्टल से संचालित होगा। कोविन पोर्टल से हुए कोविड टीकाकरण की तरह ही युवीन पोर्टल से नियमित टीकाकरण कार्यक्रम संचालित होगा। डॉ. चौधरी राज्य स्तरीय मीजल्स रूबेला निर्मूलन कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।

मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि प्रदेश में टीकाकरण साल-दर-साल प्रगति के पथ पर अग्रसर है। मीजल्स रूबेला टीकाकरण अभियान में 2 करोड़ 32 लाख का रिकॉर्ड टीकाकरण किया गया। टीकाकरण में मैदानी अमले के टीकाकर्मी आशा और आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का कार्य सराहनीय है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि मीजल्स रूबेला से मुक्त प्रदेश और देश बनाने के हमारे संकल्प को साकार करने में सभी जन-प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों और आम नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। मोबाइल फोन और आइडेंटिटी कार्ड के साथ टीकाकरण सत्र स्थल पर जाने से अगले टीके के समय का एसएमएस प्राप्त होता है। इसलिये पालक अथवा अभिभावक जो मोबाइल नम्बर टीकाकरण टीम को दें, उसे अगले 5 साल तक नहीं बदले, ताकि बच्चों को लगने वाले टीके की जानकारी उनके मोबाइल पर एसएमएस से प्राप्त होती रहे। टीकाकरण सर्टिफिकेट भी मोबाइल पर मिल जाता है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि प्रदेश और देश में पिछले सालों में स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। कोरोना पर नियंत्रण और कोरोना टीकाकरण में देश में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। देश ने अपनी आवश्यकता की पूर्ति के साथ ही दुनिया के 100 देशों को कोरोना वैक्सीन उपलब्ध करवाई है। भारत में इलाज कराने के लिये दुनिया के अनेक देशों से लोग आते हैं। हमारे यहाँ कई देशों की तुलना में सस्ता और अच्छा उपचार उपलब्ध है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी। इन्द्रधनुष आपरेशनल गाइड-लाइन का विमोचन किया और सम्पूर्ण टीकाकरण करवाने का संकल्प भी दिलाया। एम.डी. एन.एच.एम. श्रीमती प्रियंका दास, एन.एच.एम. डायरेक्टर (टीकाकरण) डॉ. संतोष शुक्ला, नेशनल प्रोग्राम अधिकारी डब्ल्यू.एच.ओ. और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भोपाल। टीबी की ऐसी किस्म भी होती है, जिस पर सामान्य दवाएं असर नहीं करतीं। इसे दवा-प्रतिरोधी टीबी या एमडीआर-टीबी कहा जाता है। इस बीमारी के इलाज में सबसे बड़ी…
 11 August 2026
भोपाल। मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, आवेदन की स्थिति जानने या नाम जुड़वाने के लिए अब कहीं भटकना नहीं होगा। निर्वाचन आयोग के ईसीआईनेट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन के साथ स्कूली व्यवस्था को भी प्रभावित किया। शहर के अधिकतर सरकारी स्कूलों में जलभराव की स्थिति रही।…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल अब मेट्रोपोलिटन सिटी की ओर एक कदम बढ़ाने जा रहा है। इसी दिशा में भोपाल-विदिशा दो लेन मार्ग को चार लेन किया जाएगा। 1,757 करोड़ रुपये की…
 11 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश अब गारमेंट सेक्टर में बड़ी छलांग लगाने के लिए आगे बढ़ रहा है। धार जिले में पीएम मित्र पार्क पर काम प्रारंभ हो गया है। यहां लाखों…
 11 August 2026
भोपाल। अगर आप रक्षाबंधन पर घर जाने की योजना बना रहे हैं तो टिकट के लिए आखिरी समय तक इंतजार न करें। 28 अगस्त को रक्षाबंधन है और 25 अगस्त…
 11 August 2026
भोपाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए संविदा आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इस भर्ती से जिला और…
 11 August 2026
भोपाल। शहर में तेज वर्षा के बीच सोमवार को पंपों पर पानी मिला पेट्रोल मिलने से ग्राहाकों ने हंगामा मचा दिया।जिसकी जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी के हाई-सिक्योरिटी जोन चार इमली में एक बार फिर पुलिस की निगरानी व्यवस्था को ठेंगा बताकर बदमाशों ने जबलपुर के पाटन से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय…
Advt.