नियमित योगा से होता है तन, मन व बुद्धि का विकास : अशोक बजाज

Updated on 15-02-2024 05:28 PM
रायपुर। जिला पंचायत रायपुर के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने वसंत पंचमी पर शासकीय प्राथमिक शाला प्रांगण उमरपोटी में स्थापित सरस्वती माता एवं भारत माता की भव्य मूर्ति का अनावरण किया। इस अवसर पर भनपुरी योग आश्रम के योग विद्यार्थियों द्वारा शिव तांडव पर योग का प्रदर्शन किया गया, साथ ही जिज्ञासा सेवा फाउंडेशन के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 200 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार किया गया। स्कूल के विद्यार्थियों के द्वारा अलग-अलग पारंपरिक एवं सांस्कृतिक नृत्य का प्रदर्शन किया गया।

उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए बजाज ने कहा कि तन, मन व बुद्धि के विकास के लिए नियमित योगा आवश्यक है। योगा का नियमित अभ्यास करने वालों का जीवन वसंत ऋतु की तरह सदैव आनंदमयी होता है। बजाज ने राममंदिर निर्माण गृह संपर्क अभियान में उत्कृष्ट सेवा देने वाले कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य चन्द्रकला ध्रुव, मण्डल महामंत्री नत्थूराम साहू, जनपद सदस्य जिनेश्वरी ध्रुव, सरपंच नितेश्वरी ध्रुव, देवनारायण सिन्हा, अवध पटेल, रामनारायण पटेल, रूपचन्द नागवंशी, अवध नागवंशी, भागवत प्रसाद शर्मा, शाला विकास समिति के अध्यक्ष मुरली यादव, प्रधान पाठक पारद लाल साहू, शोभाराम बंजारे, भनपुरी के प्रधानपाठक सोनवानी, पुनितराम खांडे एवं नोहर यादव सहित अनेक नागरिक उपस्थित थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.