गांधी परिवार के नए राजनीतिक वारिस हैं रेहान? प्रियंका गांधी के लड़के जहां-तहां दिखने लगे

Updated on 23-05-2023 07:26 PM

नई दिल्ली: ऊपर लगी तस्वीर को गौर से देखिए। आप राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को तो बखूबी पहचानते हैं। गांधी परिवार के इन दो नेताओं में एक वर्ग को भविष्य का प्रधानमंत्री दिखता है। फिर चाहे वो राहुल हों या प्रियंका गांधी। प्रियंका में तो लोगों को पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की छवि दिखती है। लेकिन, क्या आप दोनों नेताओं के बीच मौजूद इस लड़के को पहचानते हैं। आपमें से शायद कम ही लोग इन्हें जानते होंगे। दिमाग पर ज्यादा जोर मत डालिए, हम बता देते हैं। ये हैं प्रियंका-रॉबर्ट के सुपुत्र और राहुल गांधी के भांजे रेहान वाड्रा। कहते हैं अगर किसी को भविष्य में लॉन्च करना होता है या उसे भविष्य के लिए तैयार करना होता है तब, उसे कम मौकों पर ही सही लेकिन लोगों के बीच लाया जाता है। इससे लोगों के सामने उसकी मुंह दिखाई कराई जाती है। रेहान वाड्रा के साथ भी कुछ ऐसा ही है। इस फोटो को देखकर तो यही कहा जा सकता है कि गांधी परिवार रेहान को लॉन्च करने के मूड में है। तो क्या गांधी परिवार रेहान को भविष्य का राजनेता बनाना चाहती है? क्या गांधी परिवार ने रेहान में कल के नेता वाली खूबियां देख ली हैं? इन सवालों के जवाब देना जल्दबाजी होगा लेकिन कयासों का बाजार गर्म है।

रेहान बनेंगे गांधी परिवार का एक और चेहरा?
मौका था पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि का। राहुल और प्रियंका गांधी ने दिल्ली में उनकी समाधि के आगे पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। लेकिन दोनों के साथ प्रियंका के बेटे रेहान भी दिखाई दिए। प्रियंका गांधी ने अब तक अपने बेटे रेहान वाड्रा पर फिलहाल कुछ कहा नहीं है। उसका भविष्य क्या होगा, क्या वह राजनीति ज्वाइन करेंगे आदि इसपर अभी कुछ भी मीडिया में नहीं है। हालांकि, यह भी सही है कि रेहान को प्रियंका कई बार सार्वजनिक मंचों पर लेकर जा चुकी हैं। कई चुनावी रैलियों में हमने रेहान को कांग्रेस पार्टी के समर्थन में खड़े होते हुए देखा है। भारत जोड़ो यात्रा में भी रेहान भी देखे गए थे। लेकिन, रेहान के राजनीतिक भविष्य पर अभी कुछ भी नहीं बताया गया है। तस्वीर देखकर तो लगता है कि रेहान को आज नहीं तो कल कांग्रेस लॉन्च करेगी। गांधी परिवार उसमें भी राहुल-प्रियंका के साथ उनका दिखना यह बता रहा है कि कुछ तो प्लान किया जा रहा होगा।
 
 
फैसला तो रेहान ही लेंगे
रेहान को पब्लिक मंचों पर यूं तो कई बार लाया गया है। इसका जिक्र हो चुका है। अब उनकी उम्र 21 साल को भी पार कर गई है। देश में विधायक बनने के लिए 21 तो वहीं सांसद बनने के लिए 25 साल की उम्र होनी चाहिए। रेहान विधायकी के लिए तो पात्र हैं। हालांकि सांसदी के लिए उन्हें 4 साल और इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि, रेहान की तरफ से इसपर कुछ कहा नहीं गया है। भविष्य में अगर वह राजनीति में आना चाहते हैं तो उनके सामने गांधी परिवार में ही अनुभवी लोग हैं। कांग्रेस की लंबे समय तक अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी से उन्हें काफी कुछ सीखने को मिल सकता है। इसके बाद पूर्व सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी उन्हें ट्रेन कर सकती हैं। हालांकि अंतिम फैसला रेहान को ही लेना है।
 
प्रियंका गांधी के कितने बच्चे हैं?
प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के दो बच्चे हैं। एक बेटा और एक बेटी। बेटे का नाम रेहान वाड्रा और बेटी का नाम मिराया है। दोनों ही बच्चों को खेल में काफी दिलचस्पी है। बेटे रेहान की उम्र 21 साल तो वहीं बेटी मराया की उम्र 20 साल है। अभी दोनों ही बच्चे राजनीति से दूर हैं। स्पोर्ट्स लवर मिराया बास्केटबॉल प्लेयर हैं। रेहान के पहले मिराया भारत जोड़ो यात्रा के बाद चर्चा में आई थीं। मिराया को प्रकृति से भी काफी प्रेम है। रेहान वाड्रा को भी भारत जोड़ो यात्रा में देखा गया था। इस यात्रा में रेहान और मारिया ने पहली बार शिरकत की थी।
 
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.