अब 'इक्विटी' माने जाएंगे REITs, सोशल मीडिया पर 'फर्जी' निवेश अडवाइजर पर नकेल की तैयारी

Updated on 29-11-2025 01:15 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने शुक्रवार को एक अहम फैसला लेते हुए रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट्स (REITS) को इक्विटी की कैटिगरी में डाल दिया है। सेबी ने यह बदलाव इसलिए किया है ताकि म्यूचुअल फंड्स और स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड्स (SIFs) इसमें ज्यादा से ज्यादा निवेश कर सकें।हालांकि, सेबी ने यह भी साफ किया कि इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट्स (InvITs) पहले की तरह 'हाइब्रिड' कैटिगरी (इक्विटी और डेट दोनों) में ही बने रहेंगे। सेबी ने अपने सर्कुलर में कहा कि 1 जनवरी, 2026 से म्यूचुअल फंड्स और SIFs जो भी पैसा REITS में लगाएंगे, उसे इक्विटी में किया गया निवेश माना जाएगा।

पुराने निवेश पर क्या होगा असर?

31 दिसंबर, 2025 तक डेट स्कीम्स के तहत REIT में किए गए पुराने निवेश पर नए नियम का असर नहीं होगा, यानी उन्हें छूट मिलेगी। हालांकि, फंड हाउसों (AMCs) को सलाह दी गई है कि वे बाजार के हालात और निवेशकों के हित को देखते हुए धीरे-धीरे इन पुराने निवेशों से बाहर निकलें। म्यूचुअल फंड्स की संस्था 'एम्फी' (AMFI) अपनी लिस्ट अपडेट करके REIT'S को इसमें शामिल करेगी। वहीं, असेट मैनेजमेंट कंपनियों (AMC) को अपनी स्कीम के दस्तावेजों में अपडेट जारी करना होगा। सेबी ने कहा कि इस बदलाव को स्कीम में कोई बुनियादी बदलाव नहीं माना जाएगा।
रेगुलेटर ने यह भी बताया कि शेयर बाजार के इंडेक्स में REITS को 1 जुलाई, 2026 के बाद ही शामिल किया जा सकेगा। बता दें कि इसी साल सितंबर में सेबी के बोर्ड ने म्यूचुअल फंड नियमों (1996) में संशोधन को मंजूरी दी थी। उसी समय यह तय हुआ था कि म्यूचुअल फंड और SIF के निवेश के मकसद से REITs को 'इक्विटी' और InvIT's को 'हाइब्रिड' माना जाएगा।

निवेश अडवाइजर पर नकेल की तैयारी

सोशल मीडिया पर निवेश की सलाह देने वालों पर नकेल कसने के लिए शुक्रवार को सेबी ने एक नया प्रस्ताव रखा है। इसके मुताबिक, शेयर बाजार से जुड़े सभी रजिस्टर्ड लोगों, कंपनियों और उनके एजेंटों को अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म के होम पेज पर अपना 'रजिस्टर्ड नाम' और रजिस्ट्रेशन नंबर' साफ-साफ अक्षरों में लिखना होगा।
इससे निवेशक गुमराह होने से बचेंगे। बिना सेबी की अनुमति के अपने पुराने प्रदर्शन का प्रचार करना मना होगा । इसके साथ ही सेबी ने यह भी साफ किया कि अगर सोशल मीडिया पोस्ट प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किसी प्रोडक्ट या सर्विस का प्रचार किया जा रहा है, तो उसे 'विज्ञापन' माना जाएगा और उस पर विज्ञापन के नियम लागू होंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.