बदली गई Adipurush की रिलीज डेट, फैंस बोले- डेट नहीं लुक और VFX बदलो

Updated on 07-11-2022 05:48 PM

सैफ अली खान और प्रभास स्टारर फिल्म 'आदिपुरुष' की रिलीज डेट लगातार चल रहे विवादों के दौरान बदल दी गई है। फिल्म पहले 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही थी लेकिन अब डायरेक्टर ओम राउत ने एक सोशल मीडिया पोस्ट करके बताया है कि फिल्म 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म की रिलीज डेट बदलने का कारण साफ तो नहीं किया गया है, लेकिन ओम ने इस बारे में हिंट जरूर दिया।

क्यों बदली गई है रिलीज डेट?
ओम राउत ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'आदिपुरुष केवल एक फिल्म नहीं, प्रभु श्रीराम के प्रति भक्ति व हमारे गौरवशाली इतिहास और संस्कृति के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। दर्शकों को एक अद्भुत अनुभव देने के लिए आदिपुरुष से जुड़े लोगों को थोड़ा अधिक समय देने की आवश्यकता है।'

किरदारों के लुक हुए थे ट्रोल
पोस्ट पढ़कर ऐसा लगता है कि शायद मेकर्स उन खामियों को सुधारना चाहते हैं जिनकी वजह से इस फिल्म को बहुत ज्यादा ट्रोल किया गया है। बता दें कि फिल्म में रावण और हनुमान के लुक समेत तमाम चीजों को ट्रोल किया गया। रिलीज डेट बदली जाने वाली इस पोस्ट पर भी लोगों का रिएक्शन बहुत पॉजिटिव नहीं रहा है।

कैसा है पब्लिक का रिएक्शन?
एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- पहले तो प्रभास अन्ना समेत हर किसी के लुक और कॉस्ट्यूम बदलिए। दूसरे यूजर ने इसी पोस्ट पर कमेंट किया- अच्छा फैसला है। प्लीज वीएफएक्स और कॉन्सेप्ट पर काम कीजिए। बता दें कि फिल्म में किरदारों को लेदर जैसा कॉस्ट्यूम पहनाने पर खूब विवाद हुआ था। इसके अलावा रावण का लुक ट्रोलिंग का सबसे ज्यादा शिकार हुआ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.