रिलायंस ने किया मेट्रो का अधिग्रहण:कंपनी को 31 लार्ज फॉर्मेट स्टोर का एक्सेस मिलेगा, 2,850 करोड़ रुपए में हुई डील

Updated on 22-12-2022 06:33 PM

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की सहायक कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) 2,850 करोड़ रुपए में फूड होलसेलर मेट्रो कैश एंड कैरी का अधिग्रहण करने जा रही है। इसके लिए एग्रीमेंट साइन किए गए हैं और रेगुलेटरी अप्रूवल के बाद मार्च 2023 तक इस डील के पूरी होने की संभावना है। जर्मनी की इस कंपनी ने 2003 में भारत में अपने ऑपरेशन शुरू किए थे और कैश-एंड-कैरी बिजनेस फॉर्मेट पेश किया था।

प्राइम लोकेशन स्टोर का मिलेगा एक्सेस
इस अधिग्रहण से रिलायंस रिटेल को दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, अमृतसर, अहमदाबाद, सूरत, इंदौर, मेरठ, लखनऊ, नासिक, विशाखापट्टनम, गुंटूर, विजयवाड़ा, तुमकुरु, गाजियाबाद और हुबली में मेट्रो के प्राइम लोकेशन पर मौजूद स्टोर का एक्सेस मिल जाएगा। डील के हिस्से के रूप में रिलायंस रिटेल को रजिस्टर्ड किराना स्टोर, संस्थागत ग्राहकों और एक मजबूत सप्लायर नेटवर्क का बड़ा बेस भी मिलेगा।

कंपनी के 31 लार्ज फॉर्मेट स्टोर
इसके साथ, RRVL को मेट्रो के HoReCa (होटल, रेस्तरां और कैटरर्स) ग्राहकों के नेटवर्क तक भी पहुंच मिलेगी। इस इंटरनेशनल फूड होलसेलर के देश के 21 शहरों में लगभग 3,500 एम्प्लॉइज के साथ 31 लार्ज फॉर्मेट स्टोर हैं। अभी तक FY22 में मेट्रो इंडिया ने 29.8 मिलियन यूरो की बिक्री की है। इस अधिग्रहण से रिलायंस रिटेल के फिजिकल स्टोर फुटप्रिंट को और मजबूती मिलेगी।

छोटे व्यवसायों की मदद करेगा
रिलायंस रिटेल वेंचर्स की डायरेक्टर ईशा अंबानी ने कहा, 'मेट्रो इंडिया भारतीय बी2बी बाजार में अग्रणी और प्रमुख खिलाड़ी है और इसने मजबूत ग्राहक अनुभव देने के लिए एक ठोस मल्टी-चैनल प्लेटफॉर्म बनाया है। हमारा मानना ​​है कि भारतीय व्यापारी/किराना इको-सिस्टम की हमारी गहरी समझ और मेट्रो इंडिया के हेल्दी एसेट भारत में छोटे व्यवसायों की मदद करेगा।'

RRVL का नेटवर्क बढ़ेगा
METRO कैश एंड कैरी इंडिया के अधिग्रहण से RRVL का नेटवर्क और भी बड़ा हो जाएगा। इसके पोर्टफोलियो में पहले से ही जियोमार्ट, आजियो, नेटमेड्स, और जिवामे जैसे अन्य ओमनीचैनल बिजनेस हैं। RRVL का 31 मार्च, 2022 को समाप्त वित्त वर्ष में लगभग 1,99,704 करोड़ रुपए का कंसॉलिडेटेड टर्नओवर और लगभग 7,055 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.