रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को मिली जान से मारने की धमकी, मेल भेजकर मांगे 20 करोड़ रुपये

Updated on 28-10-2023 03:11 PM
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस ने बताया कि 27 अक्तूबर को एक धमकी भरा ईमेल मिला है। इसमें 20 करोड़ रुपये की मांग की गई है। पुलिस के मुताबिक, मुकेश अंबानी की कंपनी की ईमेल आईडी पर एक अज्ञात शख्स ने धमकी भरा ईमेल भेजा है। न्यूज एजेंसी ANI ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया है कि इस मामले में गमदेवी पुलिस स्टेशन मुंबई में केस दर्ज किया गया है। सेक्शन 387 और सेक्शन 506 (2) के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस कर रही जांच
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमकी भरे ईमेल में लिखा है, IF you don’t give us 20 crore rupees, we will kill you, we have the best shooters in India' इस ईमेल के मिलने के बाद मुकेश अंबानी की सिक्योरिटी इंचार्ज की शिकायत के आधार पर मुंबई के गामदेवी पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

पिछले साल भी मिली थी धमकी


बता दें कि बीते वर्ष अक्टूबर में दक्षिण मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में एक शख्स ने फोन किया था। शख्स ने अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉल करने वाले शख्स ने मुकेश अंबानी, नीता अंबानी का नाम लेकर उनकी जान लेने की धमकियां भी दी थीं। साल 2021 के फरवरी महीने में मुकेश अंबानी के घर के पास एक लावारिस एसयूवी मिली थी। इस एसयूवी में करीब 20 जिलेटिन की छड़ें ओर एक चिट्ठी मिली थी।

चिट्ठी में मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी को धमकी दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.