रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के तीसरी तिमाही नतीजे घोषित, 15 फीसदी बढ़ा रेवेन्यू, पूरी डिटेल

Updated on 21-01-2023 07:01 PM
नई दिल्ली: भारत के दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की अगुवाई वाली देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के तीसरी तिमाही के नतीजे घोषित हो चुके हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। तीसरी तिमाही में रिलायंस ने, उपभोक्ता व्यवसायों के दम पर ₹240,963 करोड़ का कन्सोलिडेटेड रेवेन्यू हासिल किया है। यह सालाना आधार पर 14.8% ज्यादा है। रिलायंस का तिमाही कन्सोलिडेटेड सालाना आधार पर 13.5% बढ़कर ₹38,460 करोड़ रहा है। इसमें उपभोक्ता व्यवसायों और अपस्ट्रीम की खास भूमिका रही है। तीसरी तिमाही का कन्सोलिडेटेड शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 0.6% बढ़कर ₹17,806 करोड़ रहा है। 31 दिसंबर, 2022 को समाप्त होने वाली तिमाही में रिलायंस का कैपिटल एक्सपेंडिचर ₹37,599 करोड़ जा पहुंचा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज़ का आउटस्टैंडिंग कर्ज़ ₹303,530 करोड़ रहा है, जबकि कैश और कैश इक्विवैलेंट ₹193,282 करोड़ रहे हैं।

जियो का मुनाफा 28 फीसदी बढ़ा


रिलायंस जियो का मुनाफा 28 फीसदी तक बढ़ गया है। जियो प्लैटफ़ॉर्म्स का कन्सॉलिडेटेड राजस्व ₹29,195 करोड़ रहा है जो सालाना आधार पर 20.8% ज़्यादा है।जियो प्लैटफ़ॉर्म्स का तीसरी तिमाही का नेट मुनाफ़ा ₹4,881 करोड़ रुपये रहा है। यह सालाना आधार पर 28.6% ज़्यादा है। इस दौरान रिलायंस जियो ने 53 लाख नेट ग्राहक जोड़े हैं। इनकी ग्रॉस बढ़ोतरी 3.42 करोड़ की रही है। इस तरह 21 दिसंबर 2022 तक रिलायंस के कुल ग्राहकों की संख्या 43.29 करोड़ तक पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2022-23 की इस तिमाही में रिलायंस जियो का आरपू ₹178.2 प्रति माह रहा जो कि सालाना आधार पर 17.5% ज़्यादा है। रिलायंस जियो का कुल तिमाही डेटा ट्रैफ़िक 23.9% बढ़कर 29.0 बिलियन GB पर जा पहुंचा है। इसमें कुल वॉयस ट्रैफिक भी सालाना आधार पर 10.4% बढ़कर 1.27 ट्रिलियन हो गया है।

5जी सर्विस का किया विस्तार


रिलांयस जिओ ने अपने 5जी नेटवर्क का भी विस्तार किया है। जियो ने भारत के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 134 शहरों को अपने True5G नेटवर्क से जोड़ा है। रिलायंस रिटेल ने शानदार प्रदर्शन के दम पर रिकॉर्ड तिमाही राजस्व दर्ज किया है। कन्सोलिडेटेड तिमाही राजस्व सालाना आधार पर 17.2% बढ़कर रेकॉर्ड ₹67,623 करोड़ रहा है।

रिलायंस रिटेल ने खोले 789 नए स्टोर


रिलायंस रिटेल ने 6 मिलियन वर्ग फुट क्षेत्रफल में 789 नए स्टोर खोले हैं। अब रिलायंस रिटेल के स्टोर्स की संख्या 17,225 हो गई है, जो 60.5 मिलियन वर्ग फुट में फैले हैं। डिजिटल कॉमर्स और न्यू कॉमर्स व्यवसायों ने और मज़बूती से काम करते हुए 38% की वृद्धि दर्ज की और राजस्व में 18% का योगदान दिया है। कंपनी के मुताबिक, रिलायंस रिटेल ने इस तिमाही में अपना अब तक का सबसे ज़्यादा 20 करोड़ 10 लाख फ़ुटफ़ॉल दर्ज किया है। रिलायंस के O2C व्यवसाय ने ₹144,630 करोड़ का रेवेन्यू हासिल किया है। ऐसा तेल की क़ीमतें 11% बढ़ने की वजह से हो पाया है।
मुकेश अंबानी तीनों बच्चों में बांट चुके हैं बिजनस

मुकेश अंबानी पहले ही अपने बिजनस को अपने तीनों बच्चों में बांट चुके हैं। बड़े बेटे आकाश अंबानी (Akash Ambani) को टेलिकॉम बिजनस की कमान दी गई है जबकि रिटेल बिजनस बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) को सौंपा गया है। छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) को ऑयल रिफाइनिंग और पेट्रोकेमिकल्स बिजनस दिया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.