रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 52 हफ्ते के लो पर पहुंचा

Updated on 07-04-2025 01:39 PM
नई दिल्ली: दुनियाभर के शेयर बाजारों में आज भारी गिरावट देखी जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ और चीन की जवाबी कार्रवाई से निवेशकों के हाथ-पैर फूल गए हैं। दुनिया में मंदी और महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है। घरेलू शेयर बाजार में भी भारी गिरावट आई है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 3,000 अंक से अधिक गिर गया। इससे निवेशकों को 19.4 लाख करोड़ रुपये की चपत लगी है। देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयरों में भी सोमवार को भारी गिरावट आई। बीएसई पर कंपनी का शेयर 7.4% तक की गिरावट के साथ 52 हफ्ते के सबसे निचले स्तर 1,115.55 रुपये पर आ गया। इसके साथ ही कंपनी का शेयर अब छह कारोबारी सत्रों में 12.7% गिर चुका है।
इस गिरावट से कंपनी के मार्केट कैप में 2.26 लाख करोड़ रुपये की कमी आई है। कंपनी का मार्केट कैप अब 15.49 लाख करोड़ रुपये रह गया है। रिलायंस का शेयर पिछले एक साल में 21.6%, छह महीने में 17.4% और पिछले एक महीने में 5.3% गिरा है। पिछले एक हफ्ते में ही शेयर 10% गिर गया है। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 1,608.95 रुपये है। कंपनी का शेयर पिछले साल 8 जुलाई को इस स्तर पर पहुंचा था।

क्या कह रहे एक्सपर्ट्स

तकनीकी रूप से देखें तो शेयर पर अभी भी दबाव है। ये 50-दिन, 150-दिन और 200-दिन के SMAs सहित सभी आठ प्रमुख सिंपल मूविंग एवरेज से नीचे कारोबार कर रहा है। 14-दिन का रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स 37.9 है, जो ओवरसोल्ड जोन के करीब है। रिलायंस जल्द ही अपनी पिछली तिमाही की कमाई का रिपोर्ट जारी करने वाली है। इससे पहले कई ब्रोकरेज कंपनियों ने रिलायंस के कारोबार को लेकर अपनी राय दी है।
गोल्डमैन सैश का कहना है कि रिलायंस के शेयर खरीदने में फायदा है। पिछले फाइनेंशियल ईयर की चौथी तिमाही में कंपनी का EBITDA स्थिर रहेगा। उम्मीद है कि रिटेल से होने वाली कमाई में 6.5% की बढ़ोतरी होगी। वहीं जियो की कमाई में 4% की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। सबकी नजर इस बात पर होगी कि FY26 में रिटेल की ग्रोथ कैसी रहेगी और कंपनी नए ऊर्जा प्रोजेक्ट्स पर क्या अपडेट देती है। अनुमान है कि FY26 में कंपनी की कमाई 18% तक बढ़ सकती है। इसकी वजह रिटेल में सुधार और जियो से होने वाली कमाई में तेजी होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.