रिलायंस के इन्वेस्टर्स हुए मालामाल, झोली में आए 40,000 करोड़, आगे रॉकेट बन सकता है शेयर

Updated on 30-10-2023 02:32 PM
नई दिल्ली: देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के शेयरों में आज 2.5% तक तेजी आई। कंपनी ने शुक्रवार को मार्केट बंद होने के बाद अपने तिमाही नतीजों की घोषणा की थी। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 27% बढ़ गया। इस पर आज बाजार ने प्रतिक्रिया दी। कंपनी का शेयर कारोबार के दौरान 2.5% से अधिक उछला। दोपहर बाद एक बजे यह 2.43 परसेंट की तेजी के साथ 2320.25 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। कारोबार के दौरान यह 2324.60 रुपये तक गया। इसके साथ ही कंपनी के मार्केट कैप में करीब 40,000 करोड़ रुपये की तेजी आई और यह 15.70 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। इस बीच ब्रोकरेज कंपनियों ने भी रिलायंस के शेयर का टारगेट प्राइस बढ़ा दिया है।

एनालिस्ट्स का कहना है कि अब कंपनी का फोकस 5जी के मॉनेटाइजेशन पर होना चाहिए क्योंकि रिलायंस जियो को रोलआउट अब पूरा होने वाला है। हालांकि कंपनी ने टैरिफ बढ़ाने की संभावना से इन्कार किया है लेकिन Kotak Institutional Equities का कहना है कि 5जी से सब्सक्राइबर बेस और कंज्यूमर इंगेजमेंट में बढ़ोतरी को देखते हुए कंपनी देर सबेर टैरिफ बढ़ा सकती है। ब्रोकरेज ने रिलायंस के शेयर की रेटिंग BUY करते हुए टारगेट प्राइस 2,725 रुपये कर दिया है। ICICI Securities ने भी रिलायंस के शेयर का टारगेट प्राइस बढ़ाकर 2,585 रुपये कर दिया है।

क्या कहते हैं ब्रोकरेज

इसी तरह Prabhudas Lilladher के मुताबिक कंपनी के स्टॉक की वाजिब कीमत 2,618 रुपये होनी चाहिए जबकि Nuvama Institutional Equities ने रिलायंस का टारगेट प्राइस 2,950 रुपये रखा है। YES Securities ने कहा कि आने वाले दिनों में न्यू एनर्जी और 5जी बिजनस रिलायंस के लिए ग्रोथ का इंजन बनेंगे। कंपनी ग्रीन एनर्जी वैल्यू चेन में 75,000 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है। Nomura India ने रिलायंस के शेयर के लिए Buy रेटिंग बरकरार रखते हुए 2,925 रुपये का टारगेट दिया है। Jefferies ने भी कंपनी के शेयर का टारगेट बढ़ाकर 3,000 रुपये कर दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.