फौज के भरोसे रहे तो कभी नहीं सुधरेंगे भारत संग रिश्ते... पाकिस्तान के रिटायर्ड जनरल ने कहा- मुल्क को बातचीत की जरूरत!

Updated on 20-02-2023 06:39 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग आईएसपीआर के पूर्व डायरेक्टर जनरल (DG) मेजर जनरल (रि.) अतहर अब्बास ने रविवार को कहा कि सैन्य के अलावा अन्य स्तरों पर भारत के बातचीत 'पाकिस्तान की जरूरत' है। अतहर ने कराची लिटरेचर फेस्टिवल में एक चर्चा के दौरान यह बात कही। पाकिस्तान को उसी के लोग भारत से संबंध सुधारने की सलाह दे रहे हैं। पाकिस्तान के अर्थशास्त्री डॉ परवेज ताहिर ने भी कुछ दिनों पहले शहबाज सरकार से अवाम को राहत पहुंचाने के लिए भारत के साथ व्यापार शुरू करने की अपील की थी।
अब्बास ने कहा, 'वर्तमान में बातचीत हमारे मुल्क की जरूरत है। आगे बढ़ने का रास्ता सिर्फ सरकार का नहीं है। अगर आप इसे पूरी तरह सुरक्षा प्रतिष्ठान पर छोड़ देते हैं, तो इसमें कोई प्रगति नहीं होगी। यह एक कदम आगे और दो कदम पीछे हटने जैसा होगा।' उन्होंने कहा कि एक पहल होनी चाहिए... जैसे ट्रैक II डिप्लोमेसी, जैसे मीडिया, जैसे व्यापार और व्यापारिक संगठन, जैसे शिक्षा। वे भारतीय समाज के भीतर बातचीत कर सकते हैं और अपनी जगह बना सकते हैं।

'पाकिस्तान को बातचीत की जरूरत'

अतहर ने कहा, 'इससे भारत सरकार पर यह देखने का दबाव बनेगा कि लोग क्या चाहते हैं। यह वक्त की जरूरत है, बातचीत पाकिस्तान की जरूरत है।' उन्होंने कहा कि अगर विरोध होता है तो पाकिस्तान अमेरिका और यूरोप को भी इसमें शामिल कर सकता है। अतहर से पूछा गया कि पड़ोसियों के साथ बातचीत कितनी जल्दी संभव हो पाएगी? जवाब में उन्होंने कहा, 'आप अपने पड़ोसी को नहीं बदल सकते। आखिरकार, उन्हें मेज पर आना ही होगा, भले ही उन्हें लगता है कि वह एक सुपर पावर हैं।'

'हमें सिर्फ सेना का इंतजार नहीं करना चाहिए'

अतहर अब्बास ने कहा कि पाकिस्तान की अस्थिरता भारत में भी फैल जाएगी। 'हमें सिर्फ सेना का इंतजार नहीं करना चाहिए'। इसके अलावा भी अन्य विकल्पों की ओर देखना चाहिए। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 'बस डिप्लोमेसी' और परवेज मुशर्रफ की आगरा पहल को याद करते हुए उन्होंने कहा कि अतीत में दोनों देशों ने बातचीत शुरू करने के कई 'मौके गंवाए हैं'। अपने देश की राजनीतिक अस्थिरता का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे देश के साथ बात करना कठिन होगा जो 'खुद के साथ युद्ध में है'।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.